Skip to main content

ओपन परीक्षा के लिए आज से मिलेगा असाइनमेंट, 2 दिन में ही जमा होगा

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन परीक्षा के लिए हाईस्कूल और हाई सेकंडरी मुख्य परीक्षा कोविड-19 के तहत अभी तक आयोजित नहीं हो पाई थी। इसके चलते इसे असाइनमेंट पद्धति के माध्यम से किए जाने का फैसला लिया गया है। मुख्यपरीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं 22 जुलाई से परीक्षा केंद्र से असाइनमेंट प्राप्त कर सकेंगे। उन्हेें असाइनमेंट लेने के दो दिवस के भीतर जमा करना होगा।
सरकारी उत्तर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल के प्राचार्य एसडी दास ने बताया बोर्ड द्वारा निर्धारित अवसर परीक्षा के स्थान पर अब निर्धारित तिथि पर असाइनमेंट प्रदान किया जाएगा। दुर्गूकोंदल परीक्षा केंद्र को कोरोनावायरस के चलते क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसके चलते परीक्षा केंद्र को नवीन कॉलेज स्थानांतरित किया गया है। हायर सेकेंडरी 12वीं के समस्त संकाय के विद्यार्थियों को 22 से 29 जुलाई तक असाइनमेंट दिया जाएगा। दसवीं के छात्रों को 4 से 9 अगस्त तक असाइनमेंट दिया जाएगा। रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक विद्यार्थी परिचय
पत्र के साथ उपस्थित होकर असाइनमेंट ले सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7909973831 या 9407673101 पर संपर्क कर सकते हैं।

रविवार को भी दिया जाएगा असाइनमेंट
कांकेर | शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। ओपन बोर्ड परीक्षा केंद्र प्रभारी आरपी साहू ने कहा 12 वीं के परीक्षार्थियों के लिए 22 से 29 जुलाई तक सुबह 10.30 बजे से रविवार सहित प्रतिदिन असाइनमेंट प्रदान किया जाएगा। 10वीं के परीक्षार्थियों के लिए 4 से 9 अगस्त असाइनमेंट दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQO266
via

Comments