Skip to main content

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सचिवों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सचिवों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। शनिवार को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में हरेली से शुरू हो रही शासन की महत्वपूर्ण योजना को लेकर पंचायत सचिवों की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक शुरू होने से पहले पंचायत सचिवों ने दो महीने मई-जून का वेतन नहीं मिलने से इस कोरोना अवधि में हो रही परेशानी को लेकर चिंतन किया और अपनी समस्या को लेकर एसडीएम निशा नेताम के पास पहुंच कर अपनी आपबीती रखी और समस्या का निदान करने की बात कही।
दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज पंचायत सचिवों ने बताया कोरोना के इस महामारी में दो महीने से वेतन नहीं मिलने से गुजारा करने में दिक्कत हो रही है। बैठक में जाने से पहले सचिव अपनी समस्या को लेकर एसडीएम से मिले और वेतन नहीं मिलने पर बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला लिया था। इसको लेकर एसडीएम ने वेतन शीघ्र दिलाने एवं गोधन न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना का हवाला देकर समझाइश देने पर सभी सचिव बैठक में शामिल हुए ।
पंचायत सचिव निरंजन सरकार, रंजीत विश्वास, सूर्यकांत सरकार, नरसिंह खुद्दश्याम, अशोक विश्वकर्मा, शिव कुमार तुमरेटी, मधुकर पटेल सहित अन्य सचिवों ने बताया दो महीने के वेतन के अलावा पूर्व में भी आबंटन कम होने के कारण पूरा वेतन नहीं मिल पाया है। इसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कोयलीबेड़ा जनपद सीईओ बीआर ठाकुर ने कहा वर्तमान में एक महीने का आवंटन उपलब्ध है, जो नेटवर्क की समस्या के चलते पंचायत सचिवों के खाते में जमा नहीं हो पा रहा था। अभी जमा कराया जाएगा। आवंटन प्राप्त होते ही वेतन का भुगतान किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Secretaries of Koylibeda block did not receive salary for 2 months


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bg2vLm
via

Comments