Skip to main content

क्वारेंटाइन सेंटर से भागने के 2 आरोपी युवक पकड़े गए

क्वारेंटाइन सेंटर से भागने वाले दो युवकों को विश्रामपुरी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मिली जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा कोरोना की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कन्या आश्रम पेण्ड्रावन को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को शासन के निर्देशानुसार क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
दरअसल, 8 जून को माकड़ी ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय अनंतराम मरकाम और 18 वर्षीय नीलू राम पोयाम अन्य 28 लोगों के साथ महाराष्ट्र से वापस आए थे जिन्हें क्वारेंटाइन सेंटर पेण्ड्रावन में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर रखा गया था। 11 और 12 जून की दरम्यानी रात अनंतराम मरकाम और नीलूराम पोयाम क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना किसी को सूचना दिए आश्रम के शौचालय की खिड़की से कूदकर भाग निकले थे। इसके बाद क्वारेंटाइन सेंटर के प्रभारी की रिपोर्ट पर विश्रामपुरी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना
में लिया था। क्वारेंटाइन सेंटर पेण्ड्रावन से भागने के बाद कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इन दोनों युवकों को पकड़कर पुनः क्वारेंटाइन सेंटर कांगा और बम्हनी में क्वारेंटाइन किया गया था। क्वारेंटाइन अवधि समाप्ति बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 accused youths caught fleeing Quarantine Center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OE5oZe
via

Comments