Skip to main content

कोतकुड़ सेंटर में 2 सगे भाई मिले कोरोना पाॅजिटिव

आमाबेड़ा इलाके गांव कोतकुड़ के क्वारेंटाइन सेंटर में मंगलवार को दो सगे भाइयों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये दोनों बोर गाड़ी में काम करने तमिलनाडु गए थे। वहां से वापस आने के बाद इन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
इसी सेंटर से दो दिन पहले उपर कामता निवासी युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गांव कोतकुड़ में उपर कामता के कुछ मजदूर युवकों को रखा गया है। ये सभी युवक कमाने के लिए प्रदेश से बाहर गए थे। मंगलवार 14 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो सगे भाई भी उपर कामता के रहने वाले हैं।

जिले में 90 कोरोना मरीज, अंतागढ़ में सबसे अधिक 27
अबतक कुल 90 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसें अंतागढ़ में सबसे अधिक 27 मरीज पाए गए हैं। जिले में 21 मई से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हुए थे। करीब एक माह तक सभी तहसीलों में मरीज मिल चुके थे। लेकिन अंतागढ़ इससे बचा हुआ था। अंतागढ़ में पहली बार 23 जून को एक साथ बीएसएफ के 5 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

49 जवान पॉजिटिव
जिले में अब तक कुल 90 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसमें 49 जवान शामिल हैं। जिसमें अंतागढ़, गुमड़ीडीह व बांदे के कुल 45 शामिल हैं। जबकि एसएसबी अंतागढ़ के 3 तथा चारामा कोटतरा निवासी सेना का एक जवान शामिल है। बाकी शेष सभी 39 मरीज में डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व मजदूर वर्ग के लोग शामिल हैं। इनमें अधिकांश को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
तमिलनाडु से आए थे संक्रमित दोनों भाई 1 जुलाई को तमिलनाडु से वापस आए थे। जिनका सैंपल 9 जुलाई को लिया गया था। इस क्वारेंटाइन सेंटर में आसपास के गांव के कुल 26 मजदूर क्वारेंटाइन किए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38XsJyL
via

Comments