छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव ने 4 जुलाई को आदेश जारी कर राज्य की अलग-अलग सीमाओं पर स्थापित 16 जांच चौकियों को फिर शुरू करने आदेश जारी किया है, लेकिन आदेश के एक सप्ताह बाद भी जिले के घुटरीटोला और चांटी में स्थापित परिवहन जांच चौकी शुरू नहीं हो सकी है।
बता दें कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं पर स्थापित परिवहन जांच चौकियों को 4 जुलाई 2017 की आधी रात बंद कर दिया गया था, जिसे 3 साल बाद वर्तमान कांग्रेस सरकार ने फिर शुरू करने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा है कि संबंधित क्षेत्रीय, जिला परिवहन अधिकारी तत्काल परिवहन चेकपोस्ट को फिर स्थापित करने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। चेकपोस्ट को दोबारा शुरू करने के पीछे सरकार की मंशा है कि इससे छत्तीसगढ़ की सीमा (बार्डर) से होने वाली मादक पदार्थ, हथियार समेत अन्य प्रतिबंधित सामान की जहां तस्करी रुकेगी, वहीं बिना रोक-टोक सड़कों पर दौड़ रही ओवरलोड गाड़ियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। राज्य सरकार द्वारा आरटीओ बैरियर को दोबारा शुरू करने का आदेश पारित होने के एक सप्ताह बाद भी कोरिया जिले के घुटरीटोला और चांटी में परिवहन जांच चौकियां शुरू नहीं हो सकी हैं। कारण जानने जब घुटरीटोला का दौरा किया गया तो यहां पाया गया कि पूर्व में स्थापित जांच चौकी भवन पूरी तरह जर्जर हालत में है। भवन के छत में लगी सीट क्षतिग्रस्त हो चुकी है, वहीं दीवारों में भी जगह-जगह दरार गई है, जिससे कभी भी भवन धराशायी हो सकता है। इसके अलावे अब तक यहां किसी भी कर्मचारी को भी पदस्थ नहीं किया गया है।
अफसर ने कहा- चेकपोस्ट बगैर पोस्टिंग कैसे हो शुरू
आरटीओ कोरिया अरविंद भगत का कहना है कि सरकार ने आदेश जारी कर दिया है, लेकिन मुख्यालय स्तर से किसी की पोस्टिंग नहीं हुई है, इस वजह से परिवहन जांच चौकी अब शुरू नहीं हो सकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BYxCLV
via
Comments
Post a Comment