Skip to main content

298 ग्रामीणों से 1.85 करोड़ की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

जिले के 298 लोगों को बोर खुदवाने और वाहन दिलवाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपए का ठगी करने के आरोपी गौरीशंकर दास को कुटरू पुलिस ने शुक्रवार की रात पकड़ा। शनिवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीओपी एसएच ठाकुर ने बताया कि दो साल पहले कोंडागांव के डीएनके कॉलोनी निवासी गौरीशंकर दास ने जिले के 298 लोगों से बोर खुदवाने, ट्रैक्टर दिलाने, डोजर दिलवाने, शो-रूम और पुरानी गाड़ियों के किस्त की रकम पटाने के नाम पर 1 करोड़ 85 लाख रुपए की ठगी की। इसके साथ ही एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर भी उसने दीगर जिलों के युवाओं से बीस-बीस हजार रुपए लिए। दास के द्वारा ठगे गए कुटरू के बोदीराम वाचम की शिकायत पर दास के खिलाफ थाने में भादंवि की धारा 420, 34 के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस उसे कोंडागांव से पकड़कर लाई। घर की तलाशी में बैग से कागजात मिले। उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OeifkH
via

Comments