दुर्ग जिले में होने वाले वन होम, वन ट्री कैंपेन में 2. 80 लाख पौधे लगाए जाएंगे। हर घर के बाहर एक पौधा लगेगा। इस अभियान में जिले के 10 नगरीय निकायों के अलावा जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों, स्कूल शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग सावन मास में पौधरोपण करेंगे। खास बात यह है कि नंदिनी थाने में कोरोना पॉजिटिव तीन पुलिस कर्मी के नाम पर पौधे लगाए जा रहे हैं और जब वे स्वस्थ्य होकर आएंगे तो करेंगे वे इन पौधों की देखभाल करेंगे।
इस तरह महाअभियान में पौधे लगाने का टारगेट
जिला पंचायत और
जनपद पंचायतों द्वारा1.80 लाख
भिलाई नगर निगम20000
दुर्ग नगर निगम5000
रिसाली नगर निगम2750
चरोदा नगर निगम3500
अहिवारा नगर पालिका1000
कुम्हारी नगरपालिका2000
धमधा नगर पंचायत1000
पाटन नगर पंचायत2000
स्कूल शिक्षा विभाग22000
आंगनबाड़ी केंद्रों में12000
उद्योग विभाग5000
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ddk3s8
via
Comments
Post a Comment