कोरोना का कहर बस्तर में थमने का नाम नहीं ले रहा है मंगलवार की देर शाम से लेकर बुधवार दोपहर तक कोरोना के 27 नए मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या में बस्तर जिले से पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यहां एक साथ एक ही दिन में 12 नए केस मिले हैं।
इसके अलावा नारायणपुर में 9, दंतेवाड़ा में 4, सुकमा और कांकेर में 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे पहले इतनी संख्या में एक ही दिन में इतने पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आए है। इस पूरे मामले में राहत देने वाली बात यह है कि जितने भी पॉजिटिव मरीज मिले हैं वे सभी प्रशासनिक अफसरों की निगरानी में थे और अलग-अलग क्वारेंटाइन सेंटरों में क्वारेंटाइन थे।
सुकमा में एक और जवान मिला संक्रमित
नारायणपुर में मिले कोरोना मरीज क्वारेंटाइन सेंटर में ही थे। सभी दूसरे राज्यों से लौटे थे। अब तक जिले में 37 मरीज मिल चुके हैं। 16 स्वस्थ हो चुके हैं। इधर सुकमा में सीआरपीएफ 223वीं बटालियन का जवान संक्रमित मिला है। जो शनिवार को गाजियाबाद से लौटा था और दोरनापाल के क्वारेंटाइन सेंटर में था।
16 मरीज हुए डिस्चार्ज, अभी 71 लोग भर्ती
इधर मेकॉज में बुधवार को 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। ये सभी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और तीन चरणों की जांच के बाद इन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया है। इस डिस्चार्ज और नए मरीजों के आने के बाद अभी मेकॉज में एक्टिव मरीजों की संख्या 71 हो गई है। बुधवार को पॉजिटिव मिले कुछ मरीजों का यहां आना शेष है।
बस्तर जिले में 12 मरीज यहां से मिले
बस्तर जिले के बस्तर ब्लॉक के बेसोली के एकलव्य स्कूल के क्वारेंटाइन सेंटर से 3, लोहंडीगुड़ा से 5, जगदलपुर से 3. बास्तानार से 1 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38EQpHL
via
Comments
Post a Comment