प्रदेश सरकार ने रविवार से बस चलाने की अनुमति दी है, लेकिन प्रशासन की कोशिश का फायदा बस्तर के लोगों को मिलता नजर नहीं आ रहा है। परिवहन आयुक्त से जारी आदेश के बाद केवल 10 फीसदी बसों की आवजाही की बात बस ऑपरेटरों द्वारा कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरटीओ कार्यालय में एक दर्जन से अधिक बस ऑपरेटर ने 250 बसों का पंजीयन कराया है लेकिन कोरोना संक्रमण के बीच बसों को चलाने के लिए लागू नियमों का पालन नहीं होते देखकर बस ऑपरेटर ने 200 बसों को नहीं चलाने के लिए के व एम फॉर्म भरकर आरटीओ कार्यालय में जमा कर दिया है। आरटीओ एसएस कौशल ने कहा कि बसों को चलाने के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन नहीं होने और बस चलाने पर टैक्स जमा करने के चलते ज्यादातर बस ऑपरेटर इस समय बस चलाने के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते के और एम फॉर्म जमा करने वाले बस ऑपरेटर की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मनीष और पायल ट्रैवल्स के एजेंट नीरज मिश्रा ने बताया कि यात्री ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करा रहे हैं। इधर रविवार से बसों की आवाजाही होने की संभावना के बाद देर शाम तक एक भी बस को सैनिटाइज नहीं करवाया गया। भारत ट्रैवल्स के संचालक आनंद मिश्रा ने कहा कि रायपुर में बैठक के बाद बसों को चलाने सहमति तो बन गई लेकिन नुकसान होने की आशंका से अधिकतर बस ऑपरेटर इस समय बस चलाने के लिए तैयार नहीं हैं। संभागीय बस स्टैंड से रविवार को 10 फीसदी बसें चलेेंगी अभी इसकी संभावना जताई जा रही है।
इन रूटों पर आज चल सकती हैं बसें
- जगदलपुर से रायपुर
- जगदलपुर से बैलाडीला
- जगदलपुर से भोपालपटनम
- जगदलपुर से सुकमा
बर्थ एक, किराया दोनों का देना होगा
बसों का संचालन शुरू होने के बाद कंडक्टर को सवारियों के हाथ सैनिटाइज करवाने का जिम्मा सौंपा गया है। बस में सवार होने से पहले कंडक्टर सभी सवारियों के हाथ सैनिटाइज करवाएगा। बस में चढ़ने पर कंडक्टर सवारियों को टिकट जारी करेगा, उस समय दोबारा यात्रियों के हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। इसके अलावा कंडक्टर हर यात्री की पूरी जानकारी लेगा। बिना मास्क के कोई यात्री सफर नहीं कर पाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VLZAAV
via
Comments
Post a Comment