Skip to main content

अमृत मिशन का काम नहीं हो पाया शुरू महाराष्ट्र से 25 की जगह 8 मजदूर पहुंचे

शहर में अमृत मिशन का काम करने वाली गोंडवाना कंपनी काम को लेकर गंभीर नहीं है। बैंक गारंटी के रूप में निगम के पास जमा 10 करोड़ रुपए में 8 करोड़ 40 लाख रुपए निगम द्वारा जब्त किए जाने की सूचना के बाद कंपनी के सुपरवाइजर और कुछ अन्य कर्मचारी मियाद खत्म होने के एक दिन पहले पहुंचे और 7 जुलाई से काम शुरू करने की बात कही थी। लेकिन कंपनी काम शुरू नहीं कर पाई है।
लापरवाही का आलम यह है कि कंपनी के सुपरवाइजर ने काम में हो रही देरी के बाद इस काम को मंगलवार 7 जुलाई से महाराष्ट्र के 25 मजदूरों को लेकर काम शुरू करने की बात कही थी। लेकिन कंपनी अब तक सिर्फ 8 मजदूरों को ही बुला पाई है। बाकी के मजदूर कब तक आएंगे इसको लेकर न तो निगम के अधिकारी कुछ बता पा रहे हैं और न ही कंपनी के सुपरवाइजर। गौरतलब है कि नगर निगम के अधिकारियों ने कंपनी को 1 जनवरी 2020 से 3 जुलाई 2020 तक काम करने की मोहलत दी थी जिसका फायदा अब भी कंपनी उठा रही है। इधर योजना के नोडल अधिकारी एसबी ने कहा कि कंपनी जल्द ही काम शुरू करेगी कंपनी को काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
पाइपलाइन बिछाएं या फिल्टर प्लांट का काम शुरू करें, कपंनी को नहीं मिला कोई निर्देश
कपंनी के सुपरवाइजर और 8 मजदूर आने वाले दिनों में पाइपलाइन का काम शुरू करें या फिल्टर प्लांट का काम इसको लेकर वे पशोपेश में हैं। कंपनी के सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि निगम से काम शुरू करने के लिए कहा गया है लेकिन हम बारिश में कौन-सा काम शुरू करें इसको लेकर कोई निर्देश निगम के अधिकारियों की ओर से नहीं मिला है। जिसका असर भी इस योजना के काम पर पड़ रहा है। ज्ञात हो कि 240 किमी की पाइपलाइन में से अब तक केवल 80 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। यह काम अगर बारिश में शुरू किया जाता है तो इसके चलते शहर के लोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी होगी। जबकि फिल्टर प्लांट का काम होने से किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी।

जांच में कोई मजदूर पॉजिटिव नहीं मिले
सुपरवाइजर ने बताया कि अमृत मिशन का काम करने के लिए जो मजदूर महाराष्ट्र से आए हैं उनकी कोरोना की जांच करवा ली गई है। सभी मजदूरों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी मजदूरों को पावर हाउस चौक के पास एक कमरे में रखा गया है। ये मजदूर सोमवार या मंगलवार से काम शुरू करेंगे। जल्द ही अन्य मजदूर भी आ जाएंगे जिससे आने वाले दिनों में इस काम में तेजी आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amrit mission failed, 8 laborers arrived from Maharashtra instead of 25


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zhar8i
via

Comments