जिले में 24 और कोरोना मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब कुल संक्रमितों की संख्या 222 पहुंच गई है। 50 अभी कोरोना से लड़ रहे हैं। शनिवार को मस्तूरी में 18 और शहर में मिले 6 मरीजों में छह साल का बच्चा, 11 साल की बच्ची सहित 50 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। इन सभी मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। शहर के बंगाली पारा सरकंडा निवासी स्वास्थ्य विभाग के 46 वर्षीय नेत्र सहायक अधिकारी की 41 साल की पत्नी, कासिम पारा निवासी 65 साल की बुजुर्ग महिला की 34 वर्षीय बहू, डॉक्टर्स कॉलोनी में रहने वाले 46, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी 39 और प्रताप चौके निवासी 48 और ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहने वाले 30 वर्षीय ठेकेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ठेकेदार पिछले दिनों रायपुर गए थे। वहां से लौटे तो संदेह के आधार पर इनकी सैपलिंग हुई और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मस्तूरी के केंवटाडीह में रहने वाले 18 लोग जवान के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इनमें कुछ पॉजिटिव जवान के परिवार के भी हैं। 24 में से 18 मरीजों को शहर के कोविड तो 6 को मेकाहारा रायपुर में रविवार को भर्ती किया जाएगा।
परिवार के 19 व दफ्तर के 50से अधिक लोग संपर्क में रहे
स्वास्थ्य विभाग के नेत्र सहायक अधिकारी का घर बंगाली पारा सरकंडा में है। उनकी 41 साल की पत्नी पिछले दिनों बाजार गईं थीं। लौटने के बाद उन्हें कोरोना के लक्षण जैसा महसूस हुआ। उन्होंने अपने पति को बताया तो उन्होंने उनकी सैंपलिंग कराई। शनिवार की दोपहर जब महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी अधिकारी को मिली तो उनके साथ पूरा स्वास्थ्य विभाग परेशान हो गया। क्योंकि नेत्र सहायक अधिकारी वर्तमान से कोरोना से जुड़े काम भी देख रहे हैं। मरीजों की शिफ्टिंग भी कराते हैं। सीएमएचओ भी लगातार उनके संपर्क में रहते हैं। जब उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने का पता चला तो नेत्र सहायक अधिकारी के संपर्क में रहे सीएमएचओ सहित दफ्तर के 50 से ज्यादा कर्मचारियों की सैपलिंग शुरू हो गई है। जिला सर्विलेंस अधिकारी सहित 30 कर्मचारियों ने तो सैंपलिंग कर ली है। वहीं 46 साल के नेत्र सहायक अधिकारी का भी सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इधर नेत्र सहायक अधिकारी के परिवार के 19 लोगों की सैंपलिंग हुई है।
पॉजिटिव के संपर्क में आने का संदेह था, बुखार भी आया, रिपोर्ट पॉजिटिव
डॉक्टर्स कालोनी निवासी, 46 साल, रिंग रोड-2 में रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति सिम्स इलाज के लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 39 वर्षीय व्यक्ति यदुनंदन नगर तिफरा निवासी हैं। ये किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए गए थे। इन्हें सर्दी, बुखार की शिकायत थी। सिम्स में पॉजिटिव निकले। 39 साल के व्यक्ति अभी सिम्स में भर्ती हैं। रविवार को इन्हें कोविड अस्पताल भेजा जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VOBgym
via
Comments
Post a Comment