तोंगपाल पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ शुक्रवार-शनिवार की रात बड़ी कामयाबी उस समय मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 225 किलो गांजा जब्त किया। मामले में डाइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजा दोरनापाल से रायपुर ले जाया जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 8 लाख रुपए है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए तोंगपाल थाना प्रभारी विनोद एक्का ने बताया कि पेशे से ड्राइवर 17 वर्षीय दीपक दोरनापाल का रहने वाला है। अन्य आरोपी विप्रो सरकार पड़ोसी मलकानगिरि जिले के पोड़िया थाना क्षेत्र के कोलागुंडा का निवासी है। टीआई ने बताया कि दोरनापाल से गांजा रायपुर भेजा जा रहा था। गांजा छोड़ने के लिए विप्रो सरकार ने दीपक निहाल को 50 हजार रुपए देने की बात कही थी। विप्रो सरकार ने गांजा शबरी नदी के रास्ते नांव से दोरनापाल थाना क्षेत्र के पेंटा गांव लाया था। यहां से बोलेरो में गांजा भरकर वे रायपुर के लिए निकले थे। टीआई ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार शाम दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31JFMC8
via
Comments
Post a Comment