Skip to main content

टावर लगाने का झांसा देकर ठग लिए 21 लाख रुपए

कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 21 लाख 71 हजार 865 रुपए की ठगी का शिकार हो गया। पीडित व्यक्ति ने इस मामले में कुनकुरी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुनकुरी सलियाटोली, लालगंज निवासी सेराफिनुस एक्का ने कुनकुरी पुलिस थाने में शिकायत दी कि मुंबई से आए फोन काल में उसकी जमीन में मोबाइल टावर लगवाने के लिए संपर्क किया था। उसके बाद अलग-अलग नंबर से अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा उसे झांसे में रखकर फोन कर टावर लगवाने के बदले में 12 लाख मिलेगा और 10200 रुपए महीना का किराया और गार्ड के लिए 8000 से 10000 रुपए देने का झांसा दिया। इसके बाद जमीन के जरूरी कागजात पैसे भी उनके अकांउट में जमा करवाने को कहा। इस पर सेराफिनुस एक्का ने उनके बताए अनुसार अलग-अलग समय में अलग-अलग खाते में 21 लाख 71 हजार आठ सौ पैंसठ रुपए जमा करवा दिए। सेराफिनुस एक्का ने पुलिस को बताया की अभिषेक राय के मोबाइल नंबर 9073926685, अशोक जैन के मोबाइल नंबर 9836806037, अहिन्द्र चक्रवर्ती का मोबाइल नंबर 9073337416, निष्ठा का मोबाइल नंबर 9073532642, सुब्रह्मण्यम का मोबाइल नंबर 8697369630, एचडीएफसी बैंक मैनेजर जायसवाल का मोबाइल नंबर 9073337296 से उसे अलग-अलग समय में फोन कर टावर लगाने के नाम पर ठगी की। इन लोगो का पूरा पता सेराफिनुस एक्का को नहीं है।

इससे पहले भी हो चुकी है टावर लगाने के नाम पर ठगी
इससे पहले बगीचा क्षेत्र के पिरई में सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं वर्तमान सरपंच के घर में टावर लगाने के नाम से पंहुचे दो व्यक्तियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका को सोने की बिस्किट देने का लालच देकर 30 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपियों ने शिक्षिका से रुपए लेने के बाद एक छोटे से पेटी में बंद कर सोने के 6 बिस्किट दे दिए थे। कुछ माह बाद जब शिक्षिका ने सोने को देखने के लिए पेटी को खोली तो उसमें सोने के जबह में उसे लोहे का बिस्किट मिले। पेटी से लोहे का बिस्किट निकलने के बाद शिक्षिका अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया था। इसके पहले भी जिले में मोबाइल टावर लगाने के नाम से ठगी का मामला प्रकाश में आ चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38LkOEr
via

Comments