बस सेवा शुरू होने के एक सप्ताह के अंदर फिर से बसों के पहिए थम गए हैं। यात्री नहीं मिलने के कारण बस ऑपरेटरों को रोज दो से ढाई हजार रुपए का नुकसान हो रहा था। इसके बाद बस ऑपरेटरों ने शनिवार से एक बार फिर से बसों का संचालन रोक दिया। हफ्ते भर पहले गीदम से सुकमा मार्ग पर बस सेवा शुरु हुई थी। किसी तरह यह है सप्ताह भर तक चल सके लेकिन शनिवार से इस मार्ग पर बस सेवा बंद हो गई। बस सेवा बंद होने से सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही है।
बसों के नहीं चलने से ग्रामीण मीलों पैदल सफर करने को मजबूर हो रहें है। शनिवार को भुसारास से पैदल आ रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे कुआकोंडा बैंक के काम से आ रहें हैं। बस नही चलने से 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला से महज 5 बस रायपुर के लिए चल रही है। वहीं जगदलपुर के लिए लोकल
कोई बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। बैलाडीला से कोंटा, सुकमा मार्ग की बसें भी शुरू नहीं हो पाई हैं। दंतेवाड़ा से अरनपुर बस सेवा भी बंद है।
जिले में सिर्फ एक सिटी बस चल रही
बस संचालक भूपेंद्र ने बताया गीदम-सुकमा मार्ग पर बस चलाने की अनुमति मिलने के बाद एक बस शुरू की गई थी। इसमें रोज ढाई से तीन हजार का घाटा हो रहा था। इसलिए बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। सरकार ने एक महीने का टेक्स माफ किया है। डीजल के दाम बढ़ गए है मगर किराया नहीं बढ़ाया गया है। जिसकी वजह से बस चला पाना मुश्किल है।
जानकारी प्रशासन व शासन को भेजी गई: आरटीओ अनिल भगत ने बताया कि बस मालिकों ने बस सेवा बंद करने की सूचना दे दी है। सरकार की ओर से बस चलाने की अनुमति दी गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WypVTG
via
Comments
Post a Comment