Skip to main content

इंद्रावती के किनारे रोपे 200 पौधे

जनपद पंचायत लोहांडीगुड़ा की ग्राम पंचायत चित्रकोट में मावली मंदिर के समीप इंद्रावती नदी किनारे ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, कार्यालयीन कर्मचारी तथा ग्रामीणों की सहभागिता से फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, बंधन संस्था के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत चित्रकोट, उसरीबेड़ा, छिंदगांव आदि के सरपंच, कार्यक्रम अधिकारी केशव प्रधान, बीपीएम आजीविका मिशन दिलीप देवांगन, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीणों द्वारा आम, अमरूद, कटहल, जामुन आदि के कुल 200 पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के सीईओ विजय नारायण तिवारी के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि इंद्रावती नदी के तट को हराभरा करने के उद्देश्य से इंद्रावती नदी जिन 8 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है, वहां वृहद पौधारोपण किया जाना तय किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 plants planted along the banks of Indravati


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fImvoI
via

Comments