Skip to main content

जिले के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती सभी प्रवासी हुए स्वस्थ इसलिए 35 को एक साथ किया डिस्चार्ज

कोरोना काे लेकर जिले में राहत भरी बड़ी खबर है। शहर के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती हुए सभी कोरोना संक्रमितों को ठीक कर लिया गया है। अब ईसीटीसी जशपुर में एक भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं हैं। इस अस्पताल में कुल 54 कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया गया था, जिसमें से 19 संक्रमितों को पहले ही ठीक कर लिया गया था। बुधवार को एक साथ 35 संक्रमितों को यहां से डिस्चार्ज किया गया है।
शहर के कोविड 19 हॉस्पिटल से जिन प्रवासियाें को डिस्चार्ज किया गया उसमें विकासखंड दुलदुला के 11, पत्थलगांव के 8, कुनकुरी के 8, बगीचा के 5, तथा कांसाबेल, मनोरा, जशपुर के 1-1 शाामिल हैं। जिले में अबतक कुल 189 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले थे, जिसमें से 165 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
प्रदेश के दूसरे अस्पतालों में भी अब जिले के एक भी एक्टिव केस नहीं बचे हैं। सिर्फ डोंड़काचौरा स्थित कोविड केयर सेंटर में 24 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोविड-19 के सर्विलेंस आफिसर डॉ. आरएस पैंकरा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में सिर्फ ऐसे ही संक्रमितों को रखा जाता है, जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते हैं। ऐसे मरीजों काे सिर्फ देखभाल की जरूरत रहती है, ताकि इनके जरिए संक्रमण और ना हो।
केयर सेंटर के 24 संक्रमितों की सेहत में अब तक कोई गिरावट नहीं आई है। इन्हें आइसोलेशन में रखने की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें भी डिस्चार्ज करदिया जाएगा।

संक्रमितों का दो जगहों पर चल रहा इलाज
जिले में कोरोना संक्रमितों का उपचार कोविड-19 हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटर डोंड़काचौरा में चल रहा है। डोंड़काचौरा में लाइवलीहुड कॉलेज भवन को 150 बिस्तर केयर सेंटर में तब्दील किया है। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित यहां रखे जा रहे हैं। अब तक 41 संक्रमित यहां भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल के पीछे बने एमसीएच अस्पताल भवन को इन दिनों कोिवड-19 हॉस्पिटल में तब्दील किया है। यहां गंभीर कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए ऑक्सीजन पाइप सहित अभी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं।

थम रही मजदूरों की वापसी, क्वारेंटाइन सेंटर में भी घटे प्रवासी
जिले में मजदूरों की वापसी का सिलसिला अब थमता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को जिले में सिर्फ 59 नए प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन सेंटर में डाला गया। इधर 235 श्रमिक सेंटरों से डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में जिले के 699 सेंटर में 2905 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरुषाें की संख्या 2465 एवं महिलाओं की संख्या 440 शामिल है। इनमें जशपुर ब्लाक के 58 सेंटर में 134 लोगों को रखा हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 सेंटर में 110 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 सेंटर में 91 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 सेंटर में 786 लोगों को, फरसाबहार ब्लाक के 55 सेंटर में 501 लोगों को कांसाबेल विकासखंड के 55 सेंटर में 253 लोगों को, पत्थलगांव ब्लाक के 128 सेंटर में 479 लोगों को एवं बगीचा ब्लाक के 103 सेंटर में 551 लोगों को रखा गया है।

146 नए सैंपल लिए गए
बुधवार को जिले में 146 सैंपल कलेक्शन िकया गया है। जिले में अब तक 5027 सैंपल लिया जा चुका है। इसमें से 189 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 4597 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 209 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सबसे अधिक सैंपल कुनकुरी, दुलदुला, बगीचा और जशपुर ब्लाक से लिए गए हैं।

कंटेनमेंट जोन अब 49
जिले में अब कंटेनमेंट जोन 79 घट कर 47 रह गये हैं, जिसमें 10707 परिवार संख्या एवं 46954 जनसंख्या को विभाग ने सतत निगरानी में रखा है। इस दौरान सर्दी-खांसी, सामान्य बुखार से ग्रसित व्यक्तियों तथा संदेहास्पद व्यक्तियों का चिह्नांकन कर त्वरित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All the migrants admitted to Kovid-19 Hospital in the district were healthy, so discharged 35 together


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DnZYzs
via

Comments