बस्तर संभाग में शुक्रवार को फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। एक ही दिन में संभाग के चार जिलों में 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बस्तर में 18, कांकेर में 15, कोंडागांव में 14 और दंतेवाड़ा 1 मरीज आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा दंतेवाड़ा में एंटीजन जांच से दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
मेकाॅज के सभी स्टाफ का हो रहा कोरोना टेस्ट
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी डिपार्टमेंट के अलावा नाॅन कोविड डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों का टेस्ट करवाया जा रहा है। टेस्ट के लिए रेडियाेलाॅजी डिपार्टमेंट के प्रशासनिक भवन में व्यवस्था की गई है। यहां सभी स्टाफ का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जा रहा है। मेकाज प्रबंधन ने पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले 36 प्राइमरी स्टाफ की सूची भी बनाई है। दूसरे दिन भी मेकाज का सर्जरी डिपार्टमेंट बंद रहा।
स्टाफ के लिए चलाई जा रही बस हो गई बंद
तीसरा आदेश भी गुरूवार को जारी किया गया इसमें कहा गया कि मेकाज के स्टाफ के लिए एक बस महारानी हास्पिटल से मेडिकल कॉलेज चलाई जा रही थी। इस बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। ऐसे में बस सेवा को तत्काल बंद किया जा रहा है। इस आदेश के बाद अब स्टाफ शहर से डिमरापाल कैसे जायेगा इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
कोरोना को रोकने पॉजिटिव स्टाफ के घर से ढाई किमी का एरिया सील, संजय बाजार भी बंद
इधर पैलेस रोड में रहने वाले मेकाज की स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पहले उसके घर के आसपास के हिस्से को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक ही उसके घर से ढाई किमी की परिधि को भी सील कर दिया गया है। इस परिधि में संभाग का सबसे बड़ा बाजार भी आ गया है। शुक्रवार को संजय बाजार की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। इस पूरे इलाके में आवाजाही भी बंद करवा दी गई है। संजय बाजार में सब्जी बेचने वाले कारोबारियों के लिए लालबाग,धरमपुरा रोड, फिरंता बाजार और गीदम रोड में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है आने वाले 14 दिनों तक यह पूरा इलाका इसी तरह बंद रहेगा। इधर अचानक दुकानों को बंद करवा देने के बाद संजय बाजार कारोबारी संघ के सदस्यों ने बस्तर कलेक्टर से मुलाकात की और कारोबारियों को होने वाली तकलीफों से अवगत करवाया। इधर सुबह जब प्रशासन की टीम संजय बाजार बंद करवाने निकली तो कारोबारियों का विरोध भी प्रशासनिक अफसरों को झेलना पड़ा। पुलिस ने भी 4 से ज्यादा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
बिना इलाज के महारानी रेफर कर दिया गया
शुक्रवार की दोपहर सेड़वा कैंप के निकट एक बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों बुरी तरह घायल हो गये। इन्हें गंभीर अवस्था में 112 की टीम मेकाज लेकर पहुंची। यहां पहुंचते ही टीम को बताया गया कि सर्जरी डिपार्टमेंट बंद है और इनका इलाज यहां नहीं हो पायेगा। ऐसे में इन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए महारानी हास्पिटल लाया गया जबकि सर्जरी डिपार्टमेंट बंद होने के बाद आपात स्थिति में इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करने के निर्देश हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hsMWzg
via
Comments
Post a Comment