कुआकोंडा ब्लॉक के जबेली गांव में बिजली गिरने से जहां 17 मवेशियों की मौत हो गई वहीं समेली गांव के पास खेत में काम कर रहे दंपती भी बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को समेली में प्राथमिक उपचार के बाद परियोजना अस्पताल किरंदुल रेफर कर दिया गया है। समेली जबेली क्षेत्र में दोपहर को बारिश के साथ बिजली भी कड़की। बारिश से बचने के लिए मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत हो गई। जबेली गांव की सरपंच कुम्मे ने बताया कि मवेशी अलग-अलग ग्रामीणों के हैं। मवेशी चरा रहे बच्चे किसी तरह बच गए। जब बिजली गिरी तब ये बच्चे भी कुछ दूरी पर बारिश से बचने पेड़ों के नीचे ही खड़े रहे।
मुआवजा दिया जाएगा
एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। जबेली के जिन जिन लोगों के मवेशी की बिजली गिरने से मौत हुई है सभी को मुआवजा दिया जाएगा। पटवारी को प्रकरण तैयार करने कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/307uvdL
via
Comments
Post a Comment