बस्तर में अब कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। सोमवार को फिर कुल 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेकॉज ले जाया गया है। सोमवार को मेकॉज 14 मरीजों को छुट्टी भी दे दी गई है। ऐसे में अब मेकॉज में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 76 हो गई है। 19 मरीजों में से बस्तर जिले में 17, एक मरीज नारायणपुर और एक दंतेवाड़ा में भी मिला है, जिन्हें मेकॉज लाया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अब मेकॉज में परेशानी सामने आ रही है।
जिले में सबसे ज्यादा 422 लोग लोहंडीगुड़ा और इसके बाद 255 लोग बस्तर के क्वारेंटाइन सेंटर में हैं। बस्तर के परचनपाल कन्या शिक्षा परिसर स्थित रेड जोन क्वारेंटाइन सेंटर में 96 लोगों को रखा गया है। इनमें 5 मजदूर सोमवार को हैदराबाद से आए हैं।
नेगानार में बने क्वारेंटाइन सेंटर में मिले 17 मरीज
सोमवार को पॉजीटिव मिले सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। इनमें दरभा ब्लॉक के नेगानार हाईस्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में 15, दंतेवाड़ा के नकुलनार इलाके का एक और नारायणपुर में एक प्रवासी मजदूर हैं। इसके अलावा नेगानार सेंटर के ही एक रसोइया और एक लैब टेक्निशियन भी कोरोना पॉजिटिव है।
अब तक 215 मरीज आए इनमें से 139 डिस्चार्ज
अब तक मेकॉज पहुंच चुके 215 संक्रमितों में से 139 को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 प्रभारी डॉ. नवीन दुल्हानी ने बताया कि सोमवार को 14 डिस्चार्ज हुए हैं और 19 नए मरीज यहां लाए गए हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
तेलंगाना-हैदराबाद से लौटे थे दरभा के मरीज
दरभा में संक्रमित मिले प्रवासी मजदूर तेलंगाना और हैदराबाद से लौटे थे। नारायणपुर में मिला एक संक्रमित मरीज दिल्ली से वापस लौटा था, जिसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। नारायणपुर के सीएमएचओ डॉ. एआर गोटा ने बताया कि मरीज को जगदलपुर मेकॉज भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38y1nia
via
Comments
Post a Comment