Skip to main content

बस्तर के नेगनार सेंटर में ही 17 मिले दंतेवाड़ा व नारायणपुर में 1-1 मरीज

बस्तर में अब कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। सोमवार को फिर कुल 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेकॉज ले जाया गया है। सोमवार को मेकॉज 14 मरीजों को छुट्‌टी भी दे दी गई है। ऐसे में अब मेकॉज में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 76 हो गई है। 19 मरीजों में से बस्तर जिले में 17, एक मरीज नारायणपुर और एक दंतेवाड़ा में भी मिला है, जिन्हें मेकॉज लाया गया है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अब मेकॉज में परेशानी सामने आ रही है।
अब तक बस्तर जिले में बाहर से आए कुल 11256 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा गया था। इनमें से 1080 लोग अब भी क्वारेंटाइन में हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा 422 लोग लोहंडीगुड़ा और इसके बाद 255 लोग बस्तर के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। बस्तर के परचनपाल कन्या शिक्षा परिसर स्थित रेड जोन क्वारेंटाइन सेंटर में इस समय 96 लोगों को रखा गया है। इनमें 5 मजदूर सोमवार को हैदराबाद से आए हैं।
नेगानार हाईस्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में सबसे ज्यादा 17 मरीज मिले : सोमवार को पॉजीटिव मिले सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। इनमें दरभा ब्लॉक के नेगानार हाईस्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में 15, दंतेवाड़ा के नकुलनार इलाके का एक और नारायणपुर में एक प्रवासी मजदूर हैं। इसके अलावा नेगानार सेंटर के ही एक रसोइया और एक लैब टेक्निशियन भी कोरोना पॉजीटिव है।
अब तक 215 मरीज आए मेकॉज, इनमें से 139 डिस्चार्ज : तेलंगाना और हैदराबाद से लौटे थे दरभा में मिले संक्रमित, नारायणपुर का मरीज दिल्ली से लौटा था। दरभा में संक्रमित मिले प्रवासी मजदूर तेलंगाना और हैदराबाद से वापस अाए बताए जा रहे हैं। इसके अलावा नारायणपुर में मिला एक संक्रमित मरीज दिल्ली से वापस लौटा था, जिसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। नारायणपुर के सीएमएचओ डॉ. एआर गोटा ने बताया कि रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे जगदलपुर मेकॉज भेज दिया गया है।

अब तक 215 मरीज आए मेकॉज, 139 डिस्चार्ज
अब तक मेकॉज पहुंच चुके 215 संक्रमितों में से 139 को इलाज के छुट्‌टी दी जा चुकी है। जबकि रविवार तक यहां 71 संक्रमितों का इलाज चल रहा था। इनमें से 14 मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया और 19 नए मरीज आए। ऐसे में अब यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। कोविड-19 प्रभारी डॉ. नवीन दुल्हानी ने बताया कि 19 नए मरीज यहां लाए गए हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
17 patients found in Dantewada and Narayanpur in Bastar's Negnar Center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gK4yqf
via

Comments