31 जुलाई तक 3 लाख लोगों की मलेरिया जांच का टारगेट था , लेकिन दंतेवाड़ा ने 15 दिन पहले ही पूरा कर लिया और बन गया समय से पहले लक्ष्य पूरा करने वाला संभाग का पहला ज़िलादंतेवाड़ा। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण का समय 31 जुलाई को भले ही पूरा हो रहा है लेकिन दंतेवाड़ा ने समय से पहले अपना टारगेट पूरा कर लिया।
15 जून से शुरू हुए इस अभियान को रफ्तार ऐसी दी कि 303225 लोगों की मलेरिया जांच 15 जुलाई तक ही पूरी कर ली। जबकि टारगेट 31 जुलाई तक 301996 लोगों की जांच का था। ऐसे में लक्ष्य से ज़्यादा और समय से पहले टारगेट पूरा करने वाला संभाग का पहला ज़िला दंतेवाड़ा बन गया। दरअसल इस अभियान को सफल बनाने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने ठोस रणनीति बनाई। कोरोना वॉरियर्स बने स्वास्थ्य टीम के कर्मचारी मलेरिया जांच में भी उतनी ही तेजी के साथ काम किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि दंतेवाड़ा को मलेरिया मुक्त करना लक्ष्य है।
अभियान शुरू होते ही रणनीति बनाकर पूरी टीम ने काम किया और समय से पहले लक्ष्य से ज़्यादा जाँच कर संभाग में पहले नम्बर पर रहे। आगे भी इस अभियान के लिए काम होंगे। तीसरा चरण नवम्बर महीने में शुरू होगा।
जिले के पहुंचविहीन गांवों को बनाया पहला टारगेट
इस अभियान का पहला टारगेट दंतेवाड़ा के पहुंचविहीन गांव रहे। बारिश के पहले स्वास्थ्य विभाग के अमले ने नदी- नालों को पार कर घर- घर तक पहुंच मलेरिया जांच की। कलेक्टर दीपक सोनी खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे थे। इसके बाद पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया।
जानिए दो चरणों में मलेरिया पॉजिटिव मरीजों में आई कमीं
पहला चरण- 15 जनवरी से 14 फरवरी
कुल जांच- 317435
पॉजिटिव मिले- 14591
दूसरा चरण- 15 जून से 31 जुलाई
कुल जांच- 303225
पॉजिटिव मिले- 3645
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/337zxc9
via
Comments
Post a Comment