Skip to main content

15 अगस्त तक तीन जोन में पाइप बिछाने का काम होगा

पाइपलाइन विस्तार का कार्य शुरू तो हो गया है, लेकिन रफ्तार नहीं पकड़ी है। एक महीना बीतने काे है, लेकिन अभी एक भी वार्ड में काम समाप्त नहीं हुआ है। जिन वार्डों में काम शुरू हुआ था अभी भी वहीं चल रहा है। ठेकेदार के सुस्त रवैये के चलते काम में देरी हो रही है। इस संबंध में पालिका के इंजीनियर अमन चंद्राकर ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सात जोन बनाए गए हैं। पहले तीन जोन में काम चल रहा है। ठेकेदार पहले इन 3 जोन में कार्य शत प्रतिशत पूरा करने में लगा है। तीन जोनों में 70 फीसदी कार्य हो चुका है और 30 फीसदी कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
ठेकेदार ने आधे से अधिक मजदूरों को इन्हीं तीनों जोनों में काम पर लगा दिया है। पाइपलाइन बिछाने के लिए मजदूर सुबह खुदाई के बाद कंपनी के कर्मचारी पाइप बिछाकर काम को जल्द पूरा करने में लगे हैं।
30 फीसदी ही हो पाया है काम : इन गलियों में पाइप बिछाने के बाद टंकियों की सप्लाई पाइप लाइन से कनेक्ट करने का कार्य जारी है। नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर का कहना है कि पूर्व की अपेक्षा पाइपलाइन कार्य में तेजी आई है। बता दें कि पिछले दो वर्षाें से जारी पाइपलाइन विस्तारीकरण अभी तक 30 फीसदी ही पूरा हो पाया है, शेष 70 फीसदी कार्य प्रगति पर है।

2 माह में इन जोन मेंपूरा हो जाएगा कार्य
जानकारी के अनुसार दो माह के अंदर नयापारा के अंबेडकर स्कूल पानी टंकी, नयापारा पानी टंकी और बस स्टैंड पानी टंकी में पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इसके बाद नल कनेक्शनों को पुरानी से नई पाइपलाइन में ट्रांसफर करना शेष रहेगा, जो पालिका द्वारा किया जाएगा। इन टंकियों में काम पूरा होने के बाद शहर की मौहारीभाठा, हाईस्कूल, रावणभाठा और पिटियाझर टंकी में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Piping will be done in three zones by August 15


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WbT9rf
via

Comments