Skip to main content

बिना दस्ताना पहने ठेलों में बेच रहे थे गुपचुप-नाश्ता, 14 को मिला नोटिस

सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने शहर के 14 गुपचुप तथा नाश्ता वाले ठेलों का जायजा लिया तो कहीं भी नियमों का पालन होता नहीं दिखा। ठेला लगाने वालों को दस्ताना (ग्लब्स) पहनना जरूरी किया गया है। वहीं इस दौरान एक भी ठेला वाले के हाथों में दास्ताने नहीं थे। अधिकारियों ने 14 गुपचुप-नाश्ता ठेला चालकों को कड़ी फटकार लगाते नोटिस दी। वहीं दुबारा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी द।
विभाग की टीम ने निरीक्षण किया एक भी गुपचुप ठेला चलाने वाले के हाथों में दस्ताने नहीं मिले। टीम ने कहा की दस्ताने नहीं पहनने से बारिश में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ठेला चलाने वालों को दस्ताने पहनकर ही गुपचुप बेचने हिदायत देेते कहा भविष्य में इसमें लापरवाही पाई गई तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। सभी ठेला चलाने वालों को दल ने दस्ताने भी प्रदान किए। गुपचुप व नाश्ता ठेला वालों सामग्री ढंककर रखने कहा गया। नाश्ता बेचने वालों को अखबार के कागज में लपेट कर नाश्ता नहीं देेने कहा गया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल सिंह, नमूना सहायक नंद किशोर हिरवानी, खाद्य सुरक्षा मित्र फणीश साहू, आदित्य रवानी शामिल थे। खाद्यसुरक्षा अधिकारी विमल कुमार सिंह ने बताया गुपचुप ठेला व नाश्ता बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया। हाथ में ग्लब्स पहनने समझाइश देते ग्लब्स भी दिए। दुबारा लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32f4EC5
via

Comments