Skip to main content

हाई स्कूल में 13 लाख के जिम के सामान खुले में खा रहे जंग

13 लाख रुपए से खरीदा गया जिम का सामन शहर के हाईस्कूल प्रांगण में जंग खा रहा है। सामान की खरीदारी का शुरुआत से विरोध किया जा रहा था, परंतु जिले की आठ ब्लाक में अनुपयोगी सामान की सप्लाई कर दी गई। आनन-फानन में खरीदा गया सामान हाईस्कूल प्रांगण में फिट कर दिया है, जहां अब यह बारिश के पानी में जंग खा रहे हैं।
पूरा मामला जिले की 8 ब्लाक में लगभग तीन करोड़ रुपए के अनुपयोगी सामान की सप्लाई का है,जिसमे सांसद गोमती साय व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह ने विरोध दर्ज कराया था,परंतु उच्च नेताओं की बात जिले के आला अधिकारियों के कानों तक नहीं पहुंची और उन्होंने पांच ब्लाक के शिक्षा अधिकारियों पर दबाव बनाकर विक्रेताओं के बिल का भुगतान करा दिया।

सामानों की खरीदी में क्रय नियमों का पालन नहीं हुआ
आठ ब्लाक मे डीएमएफ फंड से शिक्षा विभाग को लगभग तीन करोड़ रुपए के जिम, लैब, लाइब्रेरी के अलावा खेलकूद के सामान की सप्लाई की जा रही है। यह सामान अनुपयोगी होने के साथ-साथ बेहद निम्न स्तर के हैं। दूसरी बात इन सामानों की खरीदी में क्रय नियम को दरकिनार कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1.3 million gym items in high school


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZPvv4S
via

Comments