Skip to main content

मलांगिर एरिया कमेटी के 11 नक्सलियों का सरेंडर

किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली ग्राम पंचायत के 11 नक्सलियों ने बुधवार काे दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्सली विचारधारा छोड़कर सरेंडर कर दिया। समर्पण करने वाले सभी नक्सली जिले में सक्रिय नक्सलियों की सबसे मजबूत मलंगिर एरिया कमेटी से जुड़े थे। इनमें जनमिलिशिया सदस्य जोगा, सीएनम सदस्य कोशा सहित 9 अन्य नक्सलियों ने किरंदुल थाना पहुंचकर सरेंडर किया और खेती-किसानी करने की बात कही।
लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में अब तक 67 नक्सली मुख्यधारा से जुड़ चुक हैं। इनमें 16 इनामी नक्सली भी समर्पण कर चुके हैं। नक्सलियों के लगातार समर्पण से जिले में नक्सली बौखलाहट भी देखी जा रही है।
नक्सली लगातार अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में ग्रामीणों पर दबाव बना रहे हैं, इसी कड़ी में उन्हाेंने हाल ही में कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सलियों ने ग्रामीणों से मारपीट भी की थी। आत्मसमर्पण के दौरान एसपी अभिषेक पल्लव सहित सीआरपीएफ अधिकारी भी मौजूद थे। किरंदुल थाने पहुंचे एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि वे नक्सलियाें से हिंसा का रास्ता छाेड़कर मुख्यधारा में शामिल हाेने की अपील कर रहे हैं। सरकार इन्हें हर संभव सहयाेग देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surrender of 11 Naxalites of Malangir Area Committee


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CDGEhx
via

Comments