पढ़ई तुंहर दुआर’ योजना से प्रेरित होकर हारम में उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाले शिक्षित युवा अपने आसपास के छोटे बच्चों को पढ़ा रहे हैं। 11वीं व 12वीं की छात्राएं सुनीता व उर्मिला हारम ग्राम पंचायत के गुड्डीपारा में रहने वाले छोटे बच्चों को समय निकालकर पढा रही हैं। सुनीता व उर्मिला ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा संकुल समन्वयक जितेंद्र चौहान और प्राथमिक शाला गुड्डीपारा हारम की प्रधान अध्यापक सुमन जॉर्ज व डी उमा से मिली। इन लोगों ने कहा कि आप लोग अपने आसपास रहने वाले छोटे बच्चों को एकत्रित कर समय निकालकर पढ़ाएं जिससे बच्चे शिक्षा से जुड़े रहें। इसके लिए विद्यालय द्वारा हमें ब्लैक बोर्ड भी दिया गया है।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ाते हैं
सुनीता व उर्मिला ने बताया कि पारा के छोटे बच्चों को एकत्र कर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुये पढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण सभी विद्यालय अभी बंद हैं और बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल समन्वयकों की बैठक में यह बात कही कि सभी शिक्षक स्थानीय पढ़े-लिखे बच्चों को प्रेरित करें और उन्हें अपने आसपास के मोहल्ले के बच्चों को पढ़ाने के लिये प्रेरित करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39mjHvh
via
Comments
Post a Comment