Skip to main content

रेत निकालने के लिए 10 और घाटों को एनजीटी ने दी मंजूरी

15 जून के बाद से रेत घाटों से रेत निकालने पर एनजीटी ने रोक लगा दी है। इस वजह से रेत अप्रत्याशित रूप से महंगी हो गई है। इतनी अधिक रेट जिले के इतिहास में कभी नहीं रही। इस महंगाई के बीच एक राहत की खबर है कि आने वाले अक्टूबर से रेत की कीमत आधी हो सकती है, क्योंकि तब तक जिले के 10 घाट शुरू हो जाएंगे। इन दस घाटों को पर्यावरण की मंजूरी मिल गई है, वहीं नौ घाट को पर्यावरण स्वीकृति का इंतजार है। उम्मीद है कि 15 अक्टूबर से पहले उन नौ घाटों को भी अनुमति मिल जाएगी।
इस समय जिले के इतिहास में सर्वाधिक ऊंची कीमत पर है रेत। जांजगीर में हसदेव नदी से आ रही रेत 3000 रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से बिक रही है तो एक हाइवा रेत की कीमत 14 हजार से अधिक चुकानी पड़ रही है। जिले में पहले चरण में 14 रेत घाटों की नीलामी हुई थी। लॉक डाउन से पहले जांजगीर में एक ट्रैकर रेत की कीमत बमुश्किल नौ सौ रुपए थी। एक हाइवा के लिए 45 सौ रुपए देने पड़ रहे थे, तब तक रेत आसानी से उपलब्ध थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान कृत्रिम शॉर्टेज बताकर रेट दोगुनी करदी गई।

15 स्टोरेज पाइंट फिरभी दाम अनियंत्रित
पहले तो घाट संचालकों ने स्टोरेज की अनुमति नहीं ली थी। अब जिले में 15 लोगों ने रेत स्टोरेज की अनुमति माइनिंग से ली है। इन स्थानों पर रेत डंप करने में भी लोगों को पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इसके अलावा दो आर लोड, अनलोड पड़ जाता है। इस वजह से भी रेट बढ़ा हुआ है।

इन दस घाटों कोमिली अनुमति
गाड़ापाली, भादा, देवरी, कंवलाझर, पिथमपुर, नवापारा, बरबसपुर,बरगढ़ी, केराकछार व डभरा क्षेत्र के एक घाट को अनुमति मिल चुकी है। इनके अलावा चार घाट हनुमानधारा, लछनपुर, कुदरी- घुठिया व खरौद क्षेत्र के घाटों की अनुमति वन विभाग से मिल गई है।

बचे नौ घाटों में भी रेत खनन की मिल सकती है मंजूरी
दस नई रेत घाटों को एनजीटी की स्वीकृति मिल गई है। ये सभी रेत घाट 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीद है इस बीच बचे नौ घाटों को भी अनुमति मिल जाएगी।आरके सोनी, सहायक खनि अधिकारी

तहसीलदार की टीम ने फिर पकड़ी पांच गाड़ी
कागजों में वैसे तो नदियों के रेत घाटों से रेत निकालने पर पाबंदी है, लेकिन रात में चाेरी से ऐसे ही अधिकृत रेत घाटों से रेत की चोरी हो रही है। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 15 जून से रेत के उत्खनन पर रोक लगा दी है, लेकिन इसके बाद भी लगातार उत्खनन हो रहा है। रेत के अवैध परिवहन करने वालों ने रात में ही परिवहन करने का प्लान बनाया है। गाड़ियां रात में ही पकड़ी जा रही है। शनिवार की रात को जांजगीर तसीलदार प्रकाशचंद्र साहू की टीम ने अमोदा रोड में फिर दो ट्रैक्टर व तीन हाइवा को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NGT approves 10 more ghats to extract sand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jlptSs
via

Comments