मोहम्मद इमरान नेवी | किसी भी व्यक्ति को कोरोना है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अब एक से दो दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अब सिर्फ 10 से 15 मिनट में ही यह तय हो रहा है कि व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है या नहीं। जी हां...अभी सरकारी हॉस्पिटलों में नई एंटीजन किट आई है।
इस किट के जरिए सिर्फ 10 से 15 मिनट में ही कोरोना की जांच हो रही है और यह जांच दूसरी जांच से कम खर्चीली है। आईसीएमआर ने जून में एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट के लिए हरी झंडी दी थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में करीब 25 हजार एंटीजन किट मंगाई गई हैं। इन किटों का वितरण जिला स्तर पर कर दिया गया है और अब इसके जरिए क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन होने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। बीजापुर में महिला बाल विकास अधिकारी की जांच भी इसी किट के जरिए की गई थी। इसके अलावा नारायणपुर में भी करीब सौ से ज्यादा लोगों की जांच इस किट से की
जा चुकी है।
इधर मेकॉज में भी अब इसी किट से जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में पांच-पांच सौ एंटीजन किट हर जिले में उपलब्ध की गई है। इस नई व्यवस्था से अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के माइक्रोबायलाजी लैब पर कोरोना सैंपल के जांच का दबाव भी कम होगा और यदि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है तो उसे कम से कम समय में ट्रेस कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट निगेटिव आई तो होगा आरटीपीसीआर टेस्ट
एंटीजन किट में जांच प्रक्रिया बेहद सरल है। सबसे पहले स्वाब सैंपल लेना है। इसे स्वाब में किट के साथ आने वाली लिक्विड की 3 बूंदें डालना है और इसे किट में रख देना है। दस से पंद्रह मिनट में ही किट रिपोर्ट बता देती है। पूरी प्रक्रिया की खास बात यह है कि अाईसीएमआर ने नई गाइडलाइन में कहा है कि एंटीजन किट से जांच के बाद यदि नतीजे पॉजिटिव आते हैं तो संबंधित मरीज की आरटीपीसीआर जांच की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि नतीजे निगेटिव अाते हैं तो मरीज की आरटीपीसीआर जांच करवाई जाएगी। करीब पांच सौ रुपए में यह जांच पूरी हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ffFU0i
via
Comments
Post a Comment