Skip to main content

10 दिनों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज ढूूंढेंगे निगम के कर्मी

कोरोना स्प्रेड को जानने जिले के पांच शहरी निकाय टाइम बार्ड काम करेंगे। इसके लिए उन्हें आने वाले 10 दिनों में अपने-अपने क्षेत्रों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के सभी मरीजों का ब्योरा तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को देने होगा। स्वास्थ्य विभाग भिलाई, दुर्ग, कुम्हारी, चरोदा और रिसाली में रहने वाले इन मरीजों की जांच कराएगा। पांचों निगमों से प्राप्त होने वाली इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार ही कोरोना से आर-पार के जंग की रूपरेखा बनेगी। बाल विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शहरी क्षेत्र में होने जा रहे इस वृहत सर्वे में निगम की मदद करेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि सर्वे पूरा होते ही उनके पास छिपे कोरोना संदेहास्पद मरीजों का संख्यात्मक आंकड़ा ही नहीं, बल्कि भौगोलिक स्थिति की भी जानकारी हो जाएगी। आने वाले दस दिनों में हमारे पास कोरोना स्प्रेड का वास्तविक रिपोर्ट कार्ड होगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने इसका प्लान हालही में बनाया था। अब एक्जीक्यूट कर रहे हैं।

रायपुर निगम ने की पहल, रोकथाम में मदद मिली: कोरोना वायरस के स्प्रेड को जानने रायपुर ने इसी तरह की एक्सरसाइज शुरू की है। इससे वहां पर पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ एकाएक बढ़ गया है। बाल विकास एवं शिक्षा विभाग डोर-टू-डोर सर्वे कर एरिया वार सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों का डाटा उपलब्ध करा रहा है। उनकी जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग और निगम रोकथाम की गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह चलेगा सर्च ऑपरेशन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोकथाम की पूर्ववत गतिविधियां ही जारी रहेंगी। बाहर से आने वाले ग्रामीण वहां गांव के बाहर बने क्वारेंटाइन सेंटरों में ही रहेंगे। इस दौरान सिमटम मिलने पर उनकी जांच होगी। क्वारेंटाइन अवधि पूरी करने के बाद ही वह अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के हॉट-बजारों व दुकानों में रेंडमली सैंपलिंग जारी रखेगा। इसके अलावा गांवों में बने क्वारेंटाइन सेंटर की मॉनीटरिंग जारी रहेगी। बाहर से आने वालों की जांच के लिए ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी गई है।

स्क्रीनिंग के दौरान संभावित मिलने वालों का लिया सैंपल
जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड लैब में शनिवार को 33 सैंपलों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे पूर्व शुक्रवार को पहले दिन यहां की जांच में एक बीएसएफ जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्क्रीनिंग टेस्ट में संभावित मिलने पर टेक्निशयन की कंफरमेंट्री जांच की, जिसमें नोवल कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। रविवार को भी सैंपल लिए जाएंगे।

एक्टिव मरीजों की संख्या 41 कोविड अस्पताल में है भर्ती
जिले के छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने विश्वव्यापी महामारी मानी जाने वाली बीमारी को हरा दिया। सभी स्वास्थ्य हो गए, लिहाजा शनिवार को उनकी कोविड अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई। इन मरीजों की छुट्टी हो जाने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 41 रह गई है। अबतक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 169 पर ठहरी है।

शहर के संभावित हॉट-स्पॉट का भी पता चल जाएगा: डोर-टू-डोर सर्वे से मरीजों का संख्यात्मक आकड़ा ही नहीं मिलेगा, बल्की इससे दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली और कुम्हारी के संभावित हॉट-स्पॉट की भी जानकारी मिल जाएगी। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या से ही जिम्मेदार, क्षेत्रों को कोरोना स्प्रेड के अनुसार सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील मान लेंगे। रोकथाम के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

निगम रोज देंगे अपनी रिपोर्ट, होगी मॉनीटरिंग
इस प्लान को लागू करने के बाद कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कहा है कि सभी संबंधित निकाय सर्वे की रोज रिपोर्ट देंगे। हर संभावित घर व कंटेनमेंट जोन को कवर किया जाएगा। ताकि कोई भी संदिग्ध न छूट जाए।

मार्च से अप्रैल तक 1 मरीज जून में सबसे ज्यादा 150

  • 01 कोरोना पॉजिटिव मार्च में
  • 00 मरीज मिले अप्रैल में।
  • 12 पॉजिटिव मरीज मई में।
  • 150 पॉजिटिव मरीज जून में
  • 07 पॉजिटिव जुलाई 4 तक मिले

जोन-1 में सबसे पहले बनी सर्वे के लिए टीम
नगर निगम भिलाई के जोन-1 में सर्वे के लिए सबसे पहले टीम बन गई है। जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि कलेक्टर व आयुक्त के निर्देश पर रेड, पिंक एरिया में सर्वे शुरू कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर नेहरू नगर जोन-1 दफ्तर की है। कोरोना से लड़ने के लिए जोन आयुक्त सुनील ने यहां टीम बनाई है। सर्वे भी शुरू हो गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31LxABi
via

Comments