Skip to main content

सुबह तेज धूप, दोपहर में छाए बादल, 10 मिनट ही हुई बारिश

बारिश के मौसम और सावन के महीने में भी बारिश नहीं हो रही है। दिन में जहां तेज धूप निकल रही है, वहीं शाम को काले बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश ही नहीं हो रही है।
बीते दो दिनों से यही स्थिति बनी हुई है, जबकि मंगलवार को दोपहर बाद काले बादल घिरने के बाद हल्की बारिश हुई। हालांकि करीब 10 मिनट तक बारिश होने के बाद रुक गई, लेकिन देर शाम तक रुक-रुककर ऐसे ही बारिश होती रही। इधर बस्तर ब्लॉक में दाेपहर को अच्छी बारिश हुई। मंगलवार को 3.5 मिमी बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strong sun in the morning, cloudy in the afternoon, 10 minutes of rain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jRPjO3
via

Comments