जिला कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष व पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा है कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा 30 जुलाई तक कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से ही पदाधिकारी हों इसे भी प्राथमिकता में रखा गया है। केरकेट्टा रविवार को तिलक भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ढाई महीने पहले मेरी नियुक्ति हुई थी। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रभारी गोपाल थवाईत की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें चर्चा हुई है।
कार्यकारिणी ने सभी क्षेत्रों के लोगों को काम करने का मौका मिलेगा। केरकेट्टा ने कहा कि गोधन न्याय योजना की शुरुआत रविवार से हो रही है। जिससे खेतिहर मजदूरों को फायदा मिलेगा। भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अंतर होता था जिसके कारण कभी गांव गरीब किसानों की चिंता नहीं थी। केरकेट्टा ने बताया कि टीपी नगर क्षेत्र में नया कांग्रेस कार्यालय बनेगा। 20 अगस्त को इसका भूमिपूजन किया जाएगा। उनके साथ कटघोरा विधायक व मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, विधायक प्रतिनिधि मनोज चौहान भी मौजूद थे।
बारिश के बाद बनेगी सड़क, रेत पर भी चल रही चर्चा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों की हालत पहले से ही खराब है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बारिश के बाद काम हो जाएगा। रेत की समस्या पर उन्होंने कहा कि एनजीटी से ही रोक लगी है। इसके लिए पहल कर रहे हैं ताकि लोगों को समस्या न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों में कोई नाराजगी नहीं है।
रामपुर विधायक अपने क्षेत्र की चिंता करें
केरकेट्टा ने रामपुर विधायक व पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बयान के संबंध में कहा है कि उनको रामपुर क्षेत्र की चिंता करनी चाहिए। कंवर ने डीएमएफ से पाली-तानाखार क्षेत्र में 2 करोड़ से अधिक के कार्य कराने की अनुशंसा की थी। साथ ही कहा था मैं सभी क्षेत्रों के विकास के लिए सोचता हूं। विधायक ने कहा कि वे वरिष्ठ विधायक हैं। पहले अपने क्षेत्र को सुधारें। 15 साल सरकार में थे लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हुआ। जिसे सभी जानते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wxg14A
via
Comments
Post a Comment