प्रदेश में शिक्षा के अधिकार कानून से स्कूलों में प्रवेश लेने वाले सैकड़ों बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं। दस सालों में इनकी संख्या करीब 31 हजार 329 तक पहुंच गई है। इसके बावजूद कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इस विषय को लेकर राज्यपाल अनुसूइया उइके से शिकायत कर आग्रह किया गया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें। बताते हैं कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत दस वर्षों में लगभग 6500 प्राइवेट स्कूलों में 3 लाख 16 हजार 329 गरीब बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रवेश दिलाया था।
अब स्कूल शिक्षा विभाग और डीपीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में आरटीई के अंतर्गत कुल 2.85 लाख बच्चें ही निजी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। यानी लगभग 31 हजार 329 बच्चों ने 10 वर्षों में स्कूल छोड़ा है। पैरेंट्स एसोसिएशन ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की है। प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने कहा कि दो साल से ड्रॉप-आडट बच्चों की जांच की मांग की जा रही है।
आरटीई से वर्षवार प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या
वर्ष कुल दाखिला
2010-11 10000
2011-12 11000
2012-13 25084
2013-14 33560
2014-15 44117
2015-16 25875
2016-17 37933
2017-18 41935
2018-19 40254
2019-20 46571
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ctq0Rr
via
Comments
Post a Comment