एसटीएफ व डीआरजी जवानों की टुकड़ी ने मंगलवार की सुबह एंटापाड़ के जंगलों में नक्सलियों का अस्थायी कैंप ध्वस्त किया। मौके से जवानों ने 6 नग जिलेटिन कैप्सूल, भरमार बंदूक का बारुद, 1 आईईडी, 28 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 25 नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 1 बंडल फ्यूज वायर, 1 बंडल इलेक्ट्रिक वायर, 1 एलीमीटर, 1 पोच, 4 टार्च, दवाइयां, बर्तन, राशन व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की।
सोमवार को चिंतागुफा थाने व बुरकापाल कैंप से डीआरजी, एसटीएफ व सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त फोर्स के अलावा भेजी थाने से कोबरा बटालियन के जवानों की टुकड़ी एवं एलारमड़गु से डीआरजी व एसटीएफ जवानों की टुकड़ी को तुमालपाड़, एंटापाड़ व पेंटापाड़ की ओर सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। एंटापाड़ के जंगलों में अस्थायी कैंप बनाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की टुकड़ी को अपनी ओर बढ़ता देख विस्फोटक समेत अन्य सामग्री छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा कि जवानों ने नक्सलियों का काफी दूर तक पीछा भी किया पर घने जंगलों के कारण नहीं पकड़ाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jrgRJT
via
Comments
Post a Comment