खुद को जियो कंपनी का एजेंट बताकर अज्ञात बदमाश ने ग्रामीण से 1 लाख 16 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोंगरो की है, जहां एक व्यक्ति के पास अज्ञात बदमाश ने खुद को जिओ कंपनी का एजेंट बताकर फोन किया और बोला कि आपका जियो नंबर बंद होने वाला है। फोन कॉल के जवाब में ग्रामीण वह सब करता गया जो बदमाश कराना चाहता था। ग्रामीण ने ओटीपी बताया ताे उसके दो अकाउंट से 1 लाख 16000 रुपए गायब हो गए।
पीड़ित सुरेश कुमार चौहान ने कांसाबेल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका कांसाबेल में स्टेट बैंक में खाता संचालित है एवं एक खाता सेंट्रल बैंक सीतापुर में भी खाता क्र. 3305012341 संचालित है। 12 जुलाई को 9875444171 मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि मैं जिओ कंपनी का कार्यकर्ता हूं। बाद में सामने वाले ने फोन में कहा कि आपका जिओ मोबाइल नंबर बंद होने वाला है। इस नंबर को चालू रखने के लिए जो नंबर बताया जाएगा, उसे मोबाइल में दबाना है। ग्रामीण ने वैसा ही किया और मोबाइल नंबर पर ओटीपी आई तो उसकी जानकारी ठग को दे दी । इसका फायदा उठाकर बदमाश ने सेंट्रल बैंक सीतापुर से 40000 रुपए एवं स्टेट बैंक कांसाबेल से 76000 रुपए निकाल लिए। खाते से पैसे निकल जाने के बाद पीड़ित ने कांसाबेल थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32tVaD7
via
Comments
Post a Comment