Skip to main content

Jharkhand daily news

शहर में शनिवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। 26 नए मरीजाें में टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन के दाे स्थायी और एक ठेका कर्मचारी शामिल है। इनमें से एक एग्रिको वर्कर्स फ्लैट, दूसरा बारीडीह एल-6 क्वार्टर और तीसरा (ठेका कर्मी) बारीडीह बस्ती दुर्गा पथ का निवासी है। प्रशासन ने तीनाें काे टीएमएच काेविड हाॅस्पिटल में भर्ती कराते हुए आवास के आसपास के इलाकाें काे कंटेनमेंट जाेन बना दिया है। ये तीनाें कर्मी पूर्व में पाॅजिटिव मिले अपने सहकर्मी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। वहीं, सोनारी के एक ही परिवार के दो सदस्य और चोरी का आरोपी एक कैदी भी पाॅजिटिव मिले हैं।

तीन दिन पहले संक्रमित पाया गया कर्मचारी गोविंदपुर मनपीटा स्थित कामधेनु इन्कलेव अपार्टमेंट में रहता था।
बिना ट्रैवल हिस्ट्री इनमें कोरोना की पुष्टि होने से कंपनी प्रबंधन, जिला प्रशासन सकते में है। इससे शहर में कोरोना के सामुदायिक ट्रांसमिशन का संकेत मिल रहा है। इन कर्मचारियों से काम के दौरान सीधे संपर्क में आए ट्यूब डिवीजन के अन्य छह कर्मचारियों को टीएमएच में एडमिट कर उनके सैंपल की जांच चल रही है। उस शिफ्ट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को क्वेरेंटाइन कर स्पेयर ग्रुप को ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश जारी किया गया है।

टीएमएच में 57.37%की दर से ठीक हो रहे कोरोना पॉजिटिव

टीएमएच में 12 मई काे भर्ती जिले के पहले मरीज से लेकर अब तक कुल 244 पाॅजिटिव का इलाज हुअा। इनमें 140 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 104 इलाजरत हैं। अस्पताल में 57.37 प्रतिशत रिकवरी रेट से मरीज ठीक हो रहे हैं। जबकि राज्य का रिकवरी रेट 68.07 और देश का 53.80 प्रतिशत। टीएमएच का रिकवरी रेट पूरे देश से करीब 3.57 अाैर राज्य से 10.7 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी जीएम डॉ. राजन चौधरी ने टेली काॅन्फ्रेंसिंग में दी।

अमृतसर से टाटानगर स्टेशन पहुंचे 12 लोग होम क्वारेंटाइन

लॉकडाउन के दौरान 20 मार्च से अमृतसर में फसे 12 लोग तीन माह बाद शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। ज़िला प्रशासन द्वारा प्रारंभिक मेडिकल जांच के बाद उन्हें 21 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन कर दिया गया। शहर आने वालों में गम्हरिया गुरुद्वारा के महासचिव जस्सा सिंह समेत 12 लोग शामिल हैं। सीजीपीसी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने बताया अमृतसर में फंसे 82 लोग जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। इधर, गुजरात से श्रमिक स्पेशल से 350 मजदूर पहुंचे।

साकची में बिना मास्क के घूमने वाले सात लोगों पर प्राथमिकी

साकची पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने सात से अधिक लोगों को बिना मास्क के भीड़ वाले इलाके में घूमते पकड़ा। सभी को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के बयान पर विवेक कुमार नरेड़ी, आलोक कुमार, शहजाद तस्लीम, मोहम्मद शाद खान, राहुल कुमार, सैनी कुमार सिंह व आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राहत की बात...9 कोरोना मरीजों की हुई छुट्टी

टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती नौ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संक्रमण मुक्त होने पर शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसमें एक गिरीडीह, एक गोविंदपुर, एक छोटा गोविंदपुर, चार मुसाबनी, एक डुमरिया व एक घाटशिला निवासी है। जिले में अबतक 164 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके है। वहीं जिले में एक्टिव केस की संख्या 144 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एग्रिको फ्लैट में कंटेनमेंट एिरया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hK3TpP
via IFTTT

Comments