मनरेगा के तहत पानी रोको पौधा रोपो योजना अंतर्गत पौधा राेपण कार्य का शुभारंभ सोमवार को राहम पंचायत से किया गया। इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अजय भगत, बीडीओ प्रताप टोप्पो व सीओ अनूप कच्छप व स्थानीय मुखिया अक्षेयवट पांडेय ने संयुक्त रुप से राहम निवासी वीरेंद्र उरांव के खेत में आम का पौधा लगाकर व शिलापट्ट का अनावरण कर आम बागवानी योजना का उद्घाटन किया। बीडीओप्रताप टोप्पो ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में पांच एकड़ भूमि पर पौधा लगाए जाएंगे। जिसके तहत एक किसान कम से कम आधा एकड़ व अधिकतम एक एकड़ भूमि पर पौधा लगवा सकते हैं। इस योजना के तहत आम पेड़ लगाने हेतु गड्ढा खोदना, ट्रेंच खोदने समेत अन्य कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जाएगा। आम का पौधा, खाद व बीज आदि राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। इस योजना में प्रति एकड़ लगभग साढ़े तीन लाख रुपए खर्च होंगे। वहीं आम के पौधों के संरक्षण के लिए बागवानी मित्र का चयन किया जाएगा जो पांच साल तक पौधों का देख भाल करेंगे। साथ ही बीडीओटोप्पो ने बताया कि एक एकड़ मे बागवानी पर तेरह सौ इक्यावन मानव दिवस रोजगार सृजन होगें। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश्वर कुमार, रोजगार सेवक हरेंद्र पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zUXFCm
via IFTTT
Comments
Post a Comment