अरु गांव के एक 13 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरु गांव निवासी जाकिर अंसारी का 13 वर्षीय पुत्र हसबुल अंसारी के रूप में हुई। जानकारी अनुसार गुरुवार की शाम पिता द्वारा पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई गई थी। जिसके बाद वह नाराज हो गया और रात में बिना भोजन किए सो गया। दूसरे दिन सुबह उठने के बाद गांव में ही घूम कर आने के बाद अपने कमरे में गया। जहां रूम में जाकर दुपट्टा से गला बांध कर आत्महत्या कर ली।
मृतक की मां के द्वारा नाश्ता करने के लिए ढूंढने पर पुत्र को गले में दुपट्टा बांध कर छटपटाता देखा। जब तक मां कुछ कर पाती मां के आंखों के सामने दम तोड़ दिया। वहीं पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बीरेंद्र एक्का, प्रशिक्षु एसआई धीरज कुमार मिश्रा दल बल के साथ घटने स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YEFN8F
via IFTTT
Comments
Post a Comment