ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी व प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर सरकार द्वारा शुरू किए गए पानी रोको पौधा रोपो अभियान की शुरुआत सोमवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत डगरनवां समेत विभिन्न पंचायतों से की गयी । मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ सुकेसिनी केरकेट्टा, बीपीओ रामशरण कुमार मौजूद थे । इस दौरान डगरनवां पंचायत के सिमरकुंडी व अन्य गांवों में नाला सफाई, मेढ़ बंदी व फलदार वृक्ष आम अमरूद आदि के पौधरोपण को लेकर गड्ढे की खुदाई की गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्य कर रहे उपस्थित मजदूरों को मनरेगा के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी तथा कोरोना महामारी के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक भी किया। मौके पर कनीय अभियंता आयुष राव, मनरेगा मेट छोटू टुडु ,भैया टुडु, दयानंद यादव ,हुलास राय, समेत कई मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।
प्रखंड प्रशासन, राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान , शीशम आरएमआई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सुदूरवर्ती पंचायत कोठीयार के दोनैया ग्राम में पानी रोको पौधा रोपो कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, मनोज दांगी सचिव राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान के द्वारा संयुक्त रूप से सागवान का पौधा लगाया गया । मौक़े पर बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए पिट खुदाई ( ले आउट ) का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आज पूरे राज्य में पानी रोको पौधा रोपो अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इसी अभियान के तहत दोनैया में सांकेतिक रूप से पौधा रोपने का कार्य किया गया है। यह एक सन्देश और अपील है की इस अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए आप लोग बधाई के पात्र हैं और हम आशा करते हैं अभियान में आप लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और पानी रोकने को लेकर पौधा लगाना सुनिश्चित करेंगे l
इसके लिए सरकार द्वारा विरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर पीताम्बर जल समृद्धि योजना, मेड बंदी जैसे महत्वपूर्ण योजना को अभियान के रूप में जमीन पर उतारने का निर्णय लिया जा चूका है l इस बाबत जो भी सहयोग प्रशासन से आम जनमानस को चाहिए हम करने के लिए तैयार हैं बस आप लोग युद्ध स्तर पर पानी रोको पौधा रोपो अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें l और जितने भी प्रवासी भाई बहन घर वापस आये है मनरेगा के योजना से जोड़ कर उन्हें अविलम्ब लाभ दिलाये। राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के सचिव श्री मनोज दांगी ने बताया कि सरकार के द्वारा संचालित इस अभियान में संस्था पूरी लगन से साथ है यथासंभव अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेगी । मौके पर बीपीओ विकास कुमार रोजगार सेवक सत्यवान कुमार मनरेगा कर्मी झारखंड सेवा संस्थान के निर्भय कुल जोसफिन एक्का सुरेश राय महेश राय खेमन राय भादे राय संजय राय उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3donQQF
via IFTTT
Comments
Post a Comment