पंजाब नेशनल बैंक की निरसा शाखा कार्यालय में लगे एटीम काउंटर से 2.5 लाख रुपए की अवैध निकासी का एक मामला सामने अाया है। एक शख्स ने दाे घंटाें तक एटीएम से बिना कार्ड का इस्तेमाल किए नेट बैंकिंग के जरिए निकासी की। बैंक के ब्रांच मैनेजर कुमार जेठवा का कहना है कि उस शख्स ने विभिन्न बैंकाें के कई ग्राहकाें के खाते से जुड़े माेबाइल नंबराें काे हैक कर ये रुपए निकाले। उन्हाेंने निरसा थाने में शिकायत की है।
ब्रांच मैनेजर ने पुलिस काे बताया कि उनके बैंक के प्रबंधन ने साइबर सेल बनाया है। उसी के जरिए सूचना मिली कि एक ही शख्स काउंटर से सुबह 8 से 10 बजे तक संदिग्ध तरीके से निकासी कर रहा है। तब तक बैंक खुला नहीं था। पुलिस काे फाेन से खबर देने के बाद वे और बैंक के दूसरे कर्मी एटीएम काउंटर तक करीब 10:20 बजे तक पहुंचे। उस समय वहां काेई नहीं था।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सफेद टी-शर्ट पहने हुए एक युवक नजर अाया। काउंटर के बाहर से वैसी ही टी-शर्ट में एक युवक दिखा, ताे उसे राेककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक बेकसूर लगा, ताे उसे जाने दिया गया। मैनेजर ने यह भी कहा कि 2.5 लाख रुपए किन ग्राहकाें के खाताें से निकाले गए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
लाॅटरी, मुआवजे के लिंक काे न करें क्लिक
लाॅटरी या काेराेना से जुड़े मुआवजे के नाम पर बैंक के ग्राहकों के मोबाइल फाेन पर लिंक भेजे जाने की जानकारी मिली है। लिंक पर क्लिक करते ही माेबाइल फाेन हैक हाे जाता है और उस नंबर से जुड़े बैंक खाते से अपराधी बिना एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किए राशि निकाल लेते हैं। इसलिए ग्राहकाें काे एेसे मैसेजाें अाैर लिंक के प्रति सतर्क रहना चाहिए।- कुमार जेठवा, शाखा प्रबंधक, निरसा, पीएनबी
वीडियाे फुटेज की जांच कर रहे
बैंक की ओर से शिकायत की गई है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, इसलिए इसे शिकायत साइबर थाने काे भेज दी गई है। साथ ही, वीडियाे फुटेज के आधार पर अपराधियाें काे चिह्नित करने की काेशिश की जा रही है।- सुभाष कुमार सिंह, थाना प्रभारी, निरसा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XDF32M
via IFTTT
Comments
Post a Comment