Skip to main content

Jharkhand daily news

बरटाड़ स्थित निगम के डंपिंग यार्ड में चाेरी-छुपे एक निजी अस्पताल द्वारा बायाे मेडिकल वेस्ट डंप किया जा रहा था। यह सिलसिला पिछले 15 दिन से चल रहा था, लेकिन शुक्रवार काे गुप्त सूचना के अाधार पर निगम के एक सुपरवाइजर से मेडिकल डंप करने वाले अस्पताल कर्मी काे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पकड़ कर निगम कार्यालय पहुंच गया।

पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ की यह मेडिकल वेस्ट एशियन जालान अस्पताल का है और कई दिनाें से उसे बरटाड़ में लाकर फेका जा रहा है। जालान अस्पताल का मेडिकल वेस्ट हाेने की पुष्टि नगर आयुक्त ने भी की है।

20 हजार का जुर्माना
नगर आयुक्त के निर्देश पर जालान अस्पताल पर खुले स्थान में मेडिकल वेस्ट फेकने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अस्पताल काे निगम की ओर से एक नाेटिस भी दिया गया है, जिसमें तीन दिनाें के अंदर जुर्माने की राशि निगम कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

तीन दिनाें के अंदर जुर्माना जमा नहीं करने पर निगम ने अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है। इधर एशियन जालान अस्पताल के सेंटर हेड डाॅ ए राजन ने बताया कि उन्हें निगम से अभी जुर्माना संबंधी काेई नाेटिस नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ugg4ke
via IFTTT

Comments