Skip to main content

Jharkhand daily news

शनिवार की रात और रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश से सूखी कोयल नदी में बाढ़ आ गया। इससे नदी के आधे पाट में बाढ़ का पानी बहने लगा। इससे बेलवाटिका पंप हाउस के पास कोयल नदी में काटे गए चैनल में नाला के पानी को उसमें से रोकने के लिए बनाया गया बालू का बांध बह गया। इससे पंप के फुटबॉल में नाला का पानी आने लगा । इस कारण रविवार रात से पंप हाउस के पंप बंद हैं। पंप के बंद रहने से रविवार शाम से पानी का स्टोरेज नहीं हो सका। इस कारण सोमवार को शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं की गई।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह ने कहा कि कोयल नदी में बाढ़ का पानी आने से नाला का पानी आने से रोकने के लिए बनाया गया बालू का बांध बह गया। जिसको मानव श्रम से फिर से सोमवार को बांधा गया। इससे पंप हाउस में लगे पंप को चैनल का पानी मिलने लगा। उन्होंने कहा कि पानी को स्टोर करने के बाद जलापूर्ति की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Channel sheds in Cuckoo River due to rain, impact on urban water supply


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zQQFGN
via IFTTT

Comments