चिंतपूर्णी स्टील एंड आयरन फैक्ट्री के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर चंद्रमणि सिंह पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। शुक्रवार को लगभग 3 बजे फैक्ट्री में करने वाले राजमिस्त्री जगेश्वर साव ने चंद्रमणि सिंह के सीने में चाकू मार दिया, और वहां से फरार हो गया। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी चंद्रमणि सिंह फैक्ट्री में अपना काम काज देख रहे थे। अचानक वहां जगेश्वर साव पहुंचा और चंद्रमणि सिंह से उसकी बहस होने लगी।
बहस इस बात को लेकर थी, कि जगेश्वर साव राज मिस्त्री था और फैक्ट्री के बाहर स्टॉफ क्वार्टर बन रहा था, उसी में काम करने को चंद्रमणि सिंह ने उससे कहा। लेकिन जगेश्वर साव का कहना था कि मैं फैक्ट्री के बाहर बन रहे क्वार्टर में काम नहीं करूंगा। इसी बात को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन ने जागेश्वर साव को फिलहाल काम से बैठा दिया था। चंद्रमणि सिंह ने उसे काम करने को कहा और इस बात से उसे इतना गुस्सा आया कि वह अपने पॉकेट से चाकू निकाला और चंद्रमणि सिंह के सीने में चाकू मार दी।
मोबाइल ट्रेस कर रही है पुलिस
फैक्ट्री के संचालक ने गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सिक्योरिटी इंचार्ज अंजनी कुमार सिंह काे तत्काल कार्य से हटा दिया गया। इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन ने चरही थाना में जगेश्वर साव पर एफआईआर दर्ज कराया है और सिक्योरिटी इंचार्ज अंजनी कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया है। चरही थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि फैक्ट्री के बाहर ही जगेश्वर साव का घर है। पुलिस आरोपी का मोबाइल ट्रेस कर उसे पकड़ने की फिराक में है। पुलिस फैक्ट्री में कार्यरत सिक्योरिटी इंचार्ज अंजनी कुमार से भी गहन पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YAv66L
via IFTTT
Comments
Post a Comment