Skip to main content

Jharkhand daily news

नगर पंचायत अंतर्गत कोडरमा बाजार वार्ड नं 8 जयनगर रोड व आदर्श मुहल्ला में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। कोडरमा जंगल से आए भूखे प्यासे बंदरों का झुंड आए दिन राहगीरों व बाजार में रह रहे लोगो को अपना शिकार बना रही है, जिससे लोगों में दहशत है। इस क्रम में रविवार की दोपहर 2 बजे कोडरमा निवासी रवि गोराय बंदरों से बचने के लिए दौड़ने के क्रम में गिर गए, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया तथा सिर में भी चोट आई है। वही आदर्श मुहल्ला निवासी विजय सिंह का छाती का पसली टूट गया एवं जानकी देवी को भी बंदरों ने कुछ दिन पूर्व काट लिया था, घटना में वे पूरी तरह जख्मी हो गई थी, जिनका सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। पूरे शहर वासी इन बंदरों से परेशान व भयभीत है। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद ज्योति भारती ने घायलो से मिल कर उनका हाल जाना।

उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा जंगल मे रह रहे बंदरों के लिए सही से रखरखाव व भोजन की व्यवस्था नही होने के कारण बंदर भोजन के लिए शहर में आ जाते है और अगल बगल के खेतों बारी में लगे साग सब्जी ,आम ,मकई को भी नष्ट कर दे रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त व वन विभाग के पदाधिकारियों से मांग किया है कि घायल लोगो को उचित मुआवजा देने के साथ ही बंदरों के रखरखाव की व्यवस्था की जाए। मौके पर ही जयनगर रोड वार्ड नंबर 8 के निवासी पप्पू पांडे, नरेंद्र पाल, उमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, तुलस गोराई, अनिल सोनी, सुधीर पांडे, सनोज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पिंटू साव, महेश भारती आदि लोगो ने भी जिला प्रशासन से घायलों के लिए मुआवजे की मांग करने के साथ ही बंदरों को पकड़ कर जंगलों में छोड़ दिया जाय जिससे शहर वासी चैन से रह सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eIAbiy
via IFTTT

Comments