Skip to main content

Jharkhand daily news

गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्र पर सोमवार को गिरवर स्कूल के संस्कृत शिक्षक की पिटाई ब्राह्मण उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने कर दी। पिटाई से शिक्षक लहूलुहान हो गए। जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 11:30 बजे स्कूल में माध्यमिक परीक्षा 2020 का कॉपी मूल्यांकन का कार्य हो रहा था। इसी दौरान स्कूल के पीजीटी नीरज कुमार द्विवेदी और ब्राह्मण उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक सतीश कुमार दुबे में कहासुनी हुई। बाद में नीरज कुमार द्विवेदी की पिटाई जमकर दूसरे गुट के शिक्षकों ने कर दी। इससे नीरज कुमार द्विवेदी के नाक पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गए।
इस संबंध में नीरज कुमार द्विवेदी ने स्कूल के प्राचार्य सह दंडाधिकारी एजाज अहमद को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने दिए आवेदन में कहा है कि हम माध्यमिक परीक्षा के कॉपी मूल्यांकन कार्य में लगे थे। इसी दौरान सहायक शिक्षक सतीश कुमार अवैध रूप से चंदा वसूली कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने फोन पर धमकी व गाली-गलौज की और गोली से मार कर कोयल नदी में फेंक देने की बात कहने लगे। बाद में वे अपने दो भतीजे अविनाश तिवारी व आलोक दुबे के साथ आए और हमें बाहर ले गए, फिर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

स्कूल के बाहर मारपीट हुई, ऐसी घटना अफसोसजनक : प्राचार्य
इस संबंध में प्रचार एजाज अहमद ने कहा कि स्कूल कैंपस में मारपीट नहीं हुआ है स्कूल के बाहर मारपीट हुआ है। हम कुछ ज्यादा नहीं बता सकते हैं हम अपने चेंबर में थे। कौन है इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि शिक्षकों के बीच ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। यह पूरे मामले की तफ्तीश करेंगे। मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षक नीरज कुमार द्विवेदी की पिटाई के बाद हड़कंप मच गया। शिक्षक तरह-तरह की बातें करने लगे। शिक्षकों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि ब्राह्मण विद्यालय के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक गिरवर स्कूल में कैसे पहुंच गए। उन्हें पुलिस क्यों नहीं रोकी। शिक्षक नीरज कुमार द्विवेदी के बारे में बताया जाता है कि वह काफी सहनशील व्यक्ति हैं। उनका पूर्व में किसी से कोई विवाद भी नहीं रहा है। उनके साथ मारपीट के करवाई से शिक्षाविद स्तब्ध हैं। दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा रही कि नंबर बढ़ाने के लिए अनावश्यक दबाव के कारण तो नहीं यह घटना नही हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gDMA9z
via IFTTT

Comments