Skip to main content

Jharkhand daily news

नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर 31 में रहने वाली समूह की महिलाओं को इन दिनों बैंक के कर्मचारियों द्वारा ऋण वसूली को लेकर परेशान किया जा रहा है। महिलाएं लाॅकडाउन के कारण बैंक द्वारा लिए गए ऋण का किस्त का भुगतान नहीं कर पाई हैं। महिलाओं का कहना है कि लाॅकडाउन के कारण हम लोग व्यवसाय नहीं कर सके जिस कारण तीन माह का किस्त भुगतान नहीं सके हैं और दूसरी तरफ बैंक के कर्मचारी किस्त भुगतान के लिए काफी परेशान कर रहे हैं। इस मामले को लेकर समूह की महिलाओं ने नगर निगम की पार्षद प्रमिला देवी से गुहार लगाई। वार्ड पार्षद में संबंधित बैंक के कर्मचारियों से बात कर महिलाओं को किस्त भुगतान करने के लिए अवसर देने की बात कही लेकिन बैंक के कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में कई ऐसे महिलाएं हैं जो इस दुख को नहीं झेल पा रही हैं। वार्ड पार्षद ने कहा है कि बंधन बैंक तथा बहुत से ऐसे प्राइवेट बैंक हैं जो काफी संख्या में महिलाओं को छोटे-मोटे धंधे करने के उद्देश्य से लोन दिए हुए हैं।

ये बैंक लाॅकडाउन के कारण दिए गए सरकार की गाइडलाइन को नहीं मानते हुए महिलाओं पर इस तरह दबाव बना रहे हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त पलामू से मांग की है कि इस विकट समस्या को देखते हुए महिलाओं को किस्त के भरने के लिए समय दिया जाए। समूह की मानो बीवी, रुखसार राही, आसमा खातून, शबनम खातून, हिना फिरदाैस, समीदा खातून, कुरेशा बीबी, रुखसाना बीबी, साबित बीबी ने बताया कि छोटे-मोटे व्यवसाय करने के लिए हम सभी समूह की महिलाएं बंधन बैंक से लोन लिए थे। लाॅकडाउन के पहले हम लोगों ने सारा किस्त भरा है। लाॅक डाउन के बाद का किस्त भुगतान नहीं कर सके। सारा व्यवसाय बंद हो गया था लेकिन बंधन बैंक के कलेक्शन करने वाले अरविंद द्वारा हम लोगों को प्रेशर दिया जाता है कि ऊपर से आदेश है। आप लोग को एक साथ किस्त की राशि को भरना ही पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The women of the group are having trouble giving loan installments to the bank


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AtOWY0
via IFTTT

Comments