Skip to main content

Jharkhand daily news

कांटाटोली में मंगलवार को तड़के 3:30 बजे पुलिस ने दो ट्रकों को खदेड़कर पकड़ा। इनमें 65 गोवंश लदे हुए थे। उन्हें इस कदर ठूंसा गया था कि दम घुटने से दो पशु मर गए थे। तस्कर इन्हें सिमडेगा से बंगाल ले जा रहे थे। ड्राइवर-खलासी पुलिस को चकमा देकर भाग गए, जबकि ट्रक में सवार सिसई के मो. माजिद व नूर पकड़े गए। दोनों ने ड्राइवर-खलासी को सरगना बताया। दोनों ने बताया कि सिमडेगा के ठेठईटांगर में पशुओं को ट्रकों में लादा गया था। तुपुदाना रिंग से नामकुम-टाटा रोड पकड़ कर बंगाल जाना था। पुलिस बुधवार को दोनों की कोरोना जांच करा कर जेल भेजेगी।

दोनों ट्रक छत्तीसगढ़ के साजिद का...

दोनों ट्रक (सीजी 14 डी-0845 व सीजी 14 एमई-9780) छत्तीसगढ़ के जसपुर डीटीओ ऑफिस में साजिद अंसारी के नाम रजिस्टर्ड है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सिमडेगा में तस्कर एक गोवंश को 4-5 हजार में खरीदते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
65 smugglers recovered from two trucks in Kantatoli, two smugglers arrested ...


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31cdkbY
via IFTTT

Comments