Skip to main content

Jharkhand daily news

सिसई प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों के लोगों के शिकार होने की सूचना मिलने पर सिसई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा अध्यक्ष गंगा उरांव ने रेफरल अस्पताल सिसई का मुआयना किया। जानकारी मिली कि एक माह पूर्व से ही अस्पताल में रैबीज का सुई नहीं है। तत्काल गंगा उरांव ने दूरभाष पर,असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला से बात कर अविलंब रेफरल अस्पताल सिसई के लिए रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कहा- रैबीज महंगी सुई है।

ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोग राशि के अभाव में झाड़ - फूंक से मौत के शिकार होते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैबीज अस्पताल में हमेशा उपलब्ध रहनी चाहिए। पूर्व विधायक गीताश्री उरांव के कार्यकाल में सिसई विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखण्ड में जनहित पर ध्यान रखते हुए विधायक मद से रैबीज उपलब्ध रहता था। जिससे गरीब जनता को मदद मिलती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NARg2F
via IFTTT

Comments