कोरोना संक्रमण को लेकर गत 24 मार्च से लागू लॉकडाउन के चार चरण पूरा होने के बाद सोमवार से केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में दी गई छुट के बाद भी शहर के व्यवसायी उहापोह की स्थिति में नजर आ रहे है। केंद्र सरकार की ओर से 1 जून से दी गई छुट के बावजूद अब तक राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह का कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण शहर में वाहनो का परिचालन काफी कम संख्या में हुआ। वहीं मिठाई दुकान, जूता-चप्पल की दुकान, कपड़ा व सर्राफा की दुकानें बंद रही। हालांकि केंद्र सरकार के द्वारा 8 जून से धार्मिक स्थलों सहित कई तरह के प्रतिष्ठानों के खोले जाने का निर्देश दिया है। वहीं इस संबंध में अब तक राज्य सरकार के द्वारा किसी तरह का गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है।
लॉकडाउन समाप्त होने के 68 दिन बाद सोमवार से ट्रेनो का परिचालन शुरू किए जाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को गया-धनबाद रेलखंड पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9.30 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर करीब 9 यात्री कोडरमा से ट्रेन में सवार हुए, जबकि 96 यात्री स्टेशन पर उतरे। ट्रेन पर सवार होने व उतरने वाले यात्रियों का रेलवे की ओर से यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही प्लेटफार्म पर प्रवेश करने व बाहर जाने के लिए अलग अलग मार्ग निर्धारित किए गए थे। उल्लेखनीय हो कि 1 जून से पूरे देश में 200 ट्रेनो का परिचालन शुरू किया गया है, इसके तहत हावड़ा जोधपुर, पूर्वा नई दिल्ली, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर शुरू किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XlOeVG
via IFTTT
Comments
Post a Comment