डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने नयाखाप गांव में कुदाल चलाकर पानी रोको-पौधा रोपो कार्यक्रम की शुरूआत की। डीडीसी मुरली मनोहर प्रसाद के साथ उन्होंने गड्ढे की खुदाई की। बारीसाखी पंचायत स्थित नयाखाप गांव में पौधारोपण हेतु गड्डा खोद कर अधिकारियों ने इस योजना की शुभारंभ की। डीसी व डीडीसी ने यहां पेड़ लगाने के लिए पिट खुदाई के काम मे लगे दर्जनों मनरेगा मजदूरों का मनोबल भी बढ़ाया। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल मे मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। इस योजना के तहत जिले में एक लाख फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मजदूरों व गांव लौटे प्रवासियों के रोजगार के लिये कुछ योजनाएं पूर्व से चलायी जा रही है। यहां सभी प्रवासी मजदूरों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। यह योजना मजदूरों को रोजगार से जोड़ने में कारगर सिद्ध होगी।
उन्होंने मजदूरों को सामजिक दूरी बनाकर काम करने, काम के दौरान मास्क या गमछा का उपयोग करने, काम से लौटने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की भी नसीहत भी दी। साथ हीं काम में जुटे कई प्रवासी मजदूरों की समस्याओं से भी अवगत हुए। वे उन्हें गांव में रहकर काम करने व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस योजना से जल एवं मृदा संरक्षण के साथ साथ गांव व घर में हरियाली आयेगी। डीडीसी ने कहा कि मजदूरों को अधिक से अधिक काम मिले इसके लिये प्रखंड प्रशासन की टीम मिशन मोड़ में काम कर रही है। पर्याप्त संख्या में योजनाओं की स्वीकृति देने व इन्हें समय पर पूरा करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया। इस मौके पर बीडीओ पूनम कुजूर, बीपीओ जितेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे ।
बारिसाखी पंचायत के नयाखाप गांव में उपायुक्त जितेंद्र सिंह ने कहा कि नीलाम्बर-पिताम्बर जल समृद्धि योजना एवं विकास हरित ग्राम योजना के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इन योजनाओं में दूसरे राज्य से आये प्रवासी मजदूर व इच्छुक परिवारों को जोड़ा जा रहा है। इन योजनाओं से प्रतिदिन मानव दिवस सृजन के साथ-साथ एक बड़ी आबादी को रोजगार मुहैया कराया जायेगा। जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों से गांव का पानी गांव में व खेत का पानी खेत में रोक कर प्रत्येक गांव व टोले में वर्षा जल का संरक्षण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नयाखाप गांव में 5 एकड़ भूमि में 19 लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। यहां दूसरे राज्यों से आये 14 प्रवासी मजदूरों को इस योजना से रोजगार दिया जा रहा है। फलदार वृक्ष व इमारती लकड़ी के पौधे यहां लगेंगे। जिले के वरीय अधिकारियों ने कुदाल चलाकर लाभुकों को प्रेरित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XOlZ0Y
via IFTTT
Comments
Post a Comment