Skip to main content

Jharkhand daily news

पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में बीते दिनों एक-एक कर तीन बाइसन की मौत किसी की साजिश तो नहीं है। इसके मद्देनजर पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन तीन बायसन की असामयिक और अस्वाभाविक मौत की वन अपराध के दृष्टिकोण से जांच कर रहा है। इसमें गलाघोंटू बीमारी का संक्रमण को आधार बनाया गया है। पलामू टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक मुख्य वन संरक्षक वाईके दास के द्वारा उतरी प्रमंडल के उप निदेशक कुमार आशीष को जारी पत्र में जिक्र किया गया है कि एचएस यानी गलाघोंटू बीमारी का संक्रमण टाइगर रिजर्व के इलाके के मवेशियों में पहले से नहीं था| यही कारण है कि प्रबंधन के द्वारा पूर्व में इस बीमारी का टीका मवेशियों को नहीं दिया गया था। सामान्यतः यह बीमारी उत्तरप्रदेश में मवेशियों में होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yYWSjC
via IFTTT

Comments